फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha effects major reshuffle in IPS 18 officers including five SP transferred

Transfer: ओडिशा में पांच एसपी समेत 18 अधिकारियों का तबादला, अमिताभ ठाकुर बने परिवहन आयुक्त

Fri, 19 May 2023 02:56 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 02:56 AM IST
सार

अधिसूचना में कहा गया है कि रेलवे पुलिस और तटीय सुरक्षा के विशेष महानिदेशक सुधांशु सारंगी का तबादला कर उन्हें अग्निशमन सेवा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Odisha effects major reshuffle in IPS 18 officers including five SP transferred
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा सरकार ने गुरुवार को आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए पांच पुलिस अधीक्षकों समेत 18 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 2010-बैच के आईपीएस अधिकारी मित्रभानु महापात्र, जो कि क्योंझर के एसपी के रूप में सेवारत थे, को राउरकेला एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 2015-बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन कुसालकर दगडू, जो बोलांगीर के एसपी थे, नए क्योंझर एसपी के रूप में नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


2013 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार भामू, जो राउरकेला एसपी के रूप में कार्यरत थे, इन्हें संबलपुर एसपी बनाया गया है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी बतूला गंगाधर, जो संबलपुर एसपी के रूप में सेवारत थे, को मयूरभंज एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि 2016-बैच के आईपीएस अधिकारी ऋषिकेश खिलारी, जो मयूरभंज एसपी के रूप में सेवारत हैं, को बोलांगीर एसपी नामित किया गया।
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर बने परिवहन आयुक्त 
अधिसूचना में कहा गया है कि रेलवे पुलिस और तटीय सुरक्षा के विशेष महानिदेशक सुधांशु सारंगी का तबादला कर उन्हें अग्निशमन सेवा और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त डीजीपी (संचालन) अमिताभ ठाकुर को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है। 1998 बैच के अधिकारी अतिरिक्त डीजीपी (मुख्यालय) सुरेश देव दत्ता सिंह को नया अतिरिक्त डीजीपी (संचालन) तैनात किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे दो वरिष्ठ अधिकारियों ए एम प्रसाद और दयाल गंगवार को क्रमशः विशेष डीजीपी एचआरपीसी (मानवाधिकार संरक्षण सेल) और एडीजीपी रेलवे और तटीय सुरक्षा के रूप में नियुक्त किया गया है। एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आर के शर्मा का तबादला कर एडीजीपी मुख्यालय से अटैच गया है। अतिरिक्त डीजीपी, एसएफएसएल, राजेश कुमार, 1998-बैच के अधिकारी, को नया अतिरिक्त डीजीपी (आधुनिकीकरण) बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed