{"_id":"66ddf57307dac44b0a0f68b6","slug":"odisha-dhenkanal-district-girl-misdeed-for-several-days-four-detained-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने सुनसान घर में कई दिनों तक की दरिंदगी; चार हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों ने सुनसान घर में कई दिनों तक की दरिंदगी; चार हिरासत में
Mon, 09 Sep 2024 12:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:35 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार गरीब है, इसलिए वे एक सुनसान घर में रहते हैं।
विज्ञापन
दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने एक सुनसान घर में उसके साथ कई दिनों तक दरिंदगी की। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, उपमुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने घटना के बारे में ढेंकनाल एसपी से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि कुछ दिन पहले सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पता लगने पर स्थानीय प्रशासन ने उसे बताया और नजदीकी सखी केंद्र में स्थानांतरित कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने सखी केंद्र के अधिकारियों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार, घटना तब सामने आई जब सखी केंद्र के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि सखी केंद्र हिंसा से प्रभावित महिलाओं की सहायता करते हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। परिवार गरीब है, इसलिए वे एक सुनसान घर में रहते हैं।
ढेंकनाल सदर पुलिस स्टेशन आईआईसी दीपक कुमार लेंका ने कहा कि एसपी की सीधी निगरानी में जांच चल रही है।