फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha criminal who fled from the hospital finally arrested in Telangana

धरपकड़: गार्ड को बिरयानी खिलाकर अस्पताल से फरार हुआ ओडिशा का गैंगस्टर तेलंगाना में गिरफ्तार

Sat, 17 Apr 2021 12:35 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेलंगाना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 17 Apr 2021 12:35 PM IST
सार

एस के हैदर को उसके फरार होने के पांच दिन बाद उड़ीसा पुलिस ने हैदराबाद से 200 किलोमीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Odisha criminal who fled from the hospital finally arrested in Telangana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काटने वाले 60 वर्षीय गैंगस्टर एस के हैदर को उसके फरार होने के पांच दिन बाद उड़ीसा पुलिस ने तेलंगाना पुलिस की मदद से दबोच लिया। बता दें, बृहस्पतिवार के दिन हैदर को हैदराबाद से 200 किलोमीटर की दूरी पर गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा, 'हैदर को अच्छी तरह से जानने वाले कटक के एक इंस्पेक्टर ने उसे पकड़ लिया। यह पूरा ऑपरेशन ह्यूमन इंटेलिजेंस व तकनीकी इंटेलिजेंस की मदद से सफल हो पाया। हमें लगा कि हमने उसे लगभग खो दिया है।' 
विज्ञापन


सात दिनों के रिमांड पर भेजा गया अपराधी
हैदर की गिरफ्तारी के बाद ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को उसे कटक की एक अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे अस्पताल से फरार होने के मामले में आगे की पूछताछ के लिए सात दिनों के रिमांड पर भेज दिया। बता दें, हैदर हत्या के दो मामलों में दोषी है। इसके अलावा उस पर जबरन वसूली के लगभग एक दर्जन मामलों में मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाई देने गई नर्स को बेड पर नहीं मिला हैदर, सो रहा था सुरक्षाकर्मी
पिछले शनिवार को एक व्यापारी की हत्या के मामले में साल 2015 से आजीवन कारावास की सजा काट रहे एस के हैदर को कटक में श्रीराम चंद्र भांजा (एससीबी) मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक  सर्जरी के लिए लाया गया था, लेकिन वह अस्पताल से भाग निकला। शनिवार की दोपहर को जब एक नर्स सर्जरी विभाग में उसे दवाई देने गई तो वह अपने बिस्तर से गायब था। नर्स ने पहरा दे रहे सुरक्षाकर्मी को भी सोते हुए पाया। उसने बताया, 'जब मैं शाम को साढ़े पांच बजे सर्जरी विभाग में हैदर को दवा देने पहंची, तो वह अपने बेड पर नहीं था। इसके बाद मैंने पुलिसवाले को सोते हुए पाया। मैंने उसे जगाया, लेकिन वह नहीं उठा।”

इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का बयान सामने आया जिसमें कहा गया, 'गैंगस्टर की सुरक्षा में स्पष्ट ढिलाई दिखाई दी है। यह मूर्खतापूर्ण सुरक्षा के वजह से हुआ है। हमें यह भी नहीं पता था कि पिछले 28 दिनों से एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में गैंगस्टर का इलाज चल रहा था। उसके भागने के बाद ही हमें सूचित किया गया।'


हैदराबादी बिरयानी खिलाकर हुआ था फरार
इधर, कुछ अधिकारियों ने दावा किया था कि सुरक्षाकर्मी को हैदराबादी बिरयानी खिलाई गई थी, जिसमें नशीला पदार्थ था। पुलिस की तरफ से मामने में कहा गया है कि इस बात की जांच की जा रही है कि अस्पताल के अंदर हैदर की मदद किसने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed