फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Crime News: Prime accused in Kalahandi woman teacher murder case found hanging in jail

Odisha: कालाहांडी शिक्षिका हत्याकांड के मुख्य आरोपी का जेल में मिला शव, मजिस्ट्रेट के सामने आज होनी थी पेशी

Tue, 20 Dec 2022 02:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

पिछले साल आठ अक्तूबर को बोलनगीर जिले के झारी गांव की 24 वर्षीय शिक्षिका का अपहरण हो गया था। बाद में 19 अक्टूबर को स्कूल परिसर में एक गड्ढे से उसकी हड्डियां और शरीर के अन्य हिस्से बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
Odisha Crime News: Prime accused in Kalahandi woman teacher murder case found hanging in jail
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी जिले के चर्चित शिक्षिका हत्याकांड मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शिक्षिका के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी गोविंद साहू का शव मंगलवार को जेल परिसर में पेड़ से लटका हुआ मिला है। जेल अधिकारियों ने बताया कि साहू का शव जेल परिसर में लगे एक पेड़ से गमछे से लटका हुआ मिला है। मामला सामने आने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह घटना तब सामने आई है, जब गोविंद साहू को आज ही (मंगलवार) को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की अदालत में पेश किया जाना था। वहीं इस मामले में डीआईजी जेल शुभकांत मिश्रा ने पुलिस के स्तर पर चूक को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


24 वर्षीय शिक्षिका की हुई थी हत्या
बता दें, पिछले साल आठ अक्तूबर को बोलनगीर जिले के झारी गांव की 24 वर्षीय शिक्षिका का अपहरण हो गया था। बाद में 19 अक्टूबर को स्कूल परिसर में एक गड्ढे से उसकी हड्डियां और शरीर के अन्य हिस्से बरामद किए गए थे। महिला जिस स्कूल में पढ़ाती थी, उसी स्कूल की प्रबंध समिति के गोविंद साहू अध्यक्ष थे। साहू को बाद में महिला शिक्षक की हत्या करने और उसके शरीर के टुकड़े कर आग लगाने और गड्ढे में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने कथित तौर पर सबूत मिटाने के लिए उसके बैग, मोबाइल फोन और अन्य सामानों को भी आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला शिक्षिका ने साहू को दी थी धमकी 
पुलिस जांच में पता चला था कि गोविंद साहू के विवाहेतर संबंध थे। महिला शिक्षिका ने साहू को उसके विवाहेतर संबंधों को उजागर करने की धमकी दी थी, जिसके बाद उसने अपनी कार में शिक्षिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed