फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha Congress MLA taraprasad bahinipati gives flying kiss to assembly speaker

ओडिशा: विधायक ने विधानसभा स्पीकर को दी ‘फ्लाइंग किस’, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 20 Nov 2019 12:58 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 20 Nov 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Odisha Congress MLA taraprasad bahinipati gives flying kiss to assembly speaker
कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति - फोटो : twitter

ओडिशा विधानसभा में एक विचित्र मामला देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद बाहिनीपति ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों को उठाने की अनुमति मिलने के बाद अध्यक्ष एस एन पात्रो को 'फ्लाइंग किस' दी। इसके घटना को देख पूरा सदन ठहाकों की आवाज से गूंज उठा। 

विज्ञापन


जेयपोर के विधायक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा पात्रो का अपमान करने के इरादे से नहीं किया था और उन्होंने सिर्फ अध्यक्ष की ओर आभार जताने के लिए ऐसा किया था। वह सदन में पहले सदस्य थे जिनसे सवाल पूछने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बाहिनीपति ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से कहा कि मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। फ्लाइंग किस उनके लिए मेरी सराहना थी क्योंकि उन्होंने मेरे निर्वाचन क्षेत्र में पिछड़े इलाकों के लिए चिंता जतायी थी। उन्होंने कहा कि मैं पहला सवाल करने के लिए सदन के 147 सदस्यों में से मुझे मौका देने के लिए अध्यक्ष का आभारी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक पिछले सप्ताह भी सुर्खियों में रहे जब वह शीतकालीन सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास गए और उनसे पूछा कि सर, क्या आप खुश हैं? पटनायक ने भी फौरन जवाब दिया कि मैं बहुत खुश हूं।


बीजद अध्यक्ष इस साल की शुरुआत में अपने चुनाव अभियानों के दौरान मतदाताओं से अक्सर पूछते थे कि क्या वे खुश हैं। यह वाक्यांश राज्य में इतना लोकप्रिय हुआ कि ‘क्या आप खुश हैं?’ लिखी हुई टी-शर्ट ऑनलाइन बिकने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed