{"_id":"6a2dae0a42853116ef09b527","slug":"odisha-congress-chief-alleges-torture-of-woman-sarpanch-raises-questions-over-arrest-and-jail-treatment-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: शिकायत लेकर बीडीओ के पास पहुंची महिला सरपंच जेल कैसे पहुंची? ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए गंभीर सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: शिकायत लेकर बीडीओ के पास पहुंची महिला सरपंच जेल कैसे पहुंची? ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए गंभीर सवाल
Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:53 AM IST
सार
ओडिशा में एक महिला सरपंच की गिरफ्तारी और कथित प्रताड़ना को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास
- फोटो : ANI
विस्तार
ओडिशा में एक महिला सरपंच की गिरफ्तारी और उसके बाद सामने आए कथित प्रताड़ना के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
भक्त चरण दास ने दावा किया कि संबंधित महिला एक निर्वाचित सरपंच है, जो अपनी शिकायत लेकर ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) के पास पहुंची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत सुनने के बजाय महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया और बाद में उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के बाद जेल भेजी गई महिला
कांग्रेस नेता के अनुसार, पुलिस ने महिला सरपंच को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद डॉक्टर और जेल अधीक्षक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल भेजने का फैसला किया। दास ने आरोप लगाया कि महिला को पूरी रात सोने नहीं दिया गया और उसे मानसिक तथा शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि महिला ने कई गंभीर शिकायतें उठाई हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
लोकतांत्रिक अधिकारों पर उठे सवाल
ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि क्या कोई निर्वाचित सरपंच अपनी समस्या या शिकायत लेकर किसी सरकारी अधिकारी के पास नहीं जा सकता? उन्होंने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

#WATCH | Bhubaneswar: Odisha Congress President Bhakta Charan Das says, "The victim is a woman who is a Sarpanch. She had gone to the BDO with her grievance. Regarding the assault and mistreatment she faced—and the way the situation was handled—the police arrested her after… https://t.co/keTxgBEVsn pic.twitter.com/blFi9FYHvj
— ANI (@ANI) June 13, 2026