{"_id":"5cd82292bdec2207514f2aba","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-says-families-whose-houses-are-damaged-due-to-fani-will-get-pucca-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का एलान, फैनी प्रभावित लोगों को मिलेंगे पक्के घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का एलान, फैनी प्रभावित लोगों को मिलेंगे पक्के घर
Sun, 12 May 2019 07:11 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 12 May 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फैनी चक्रवात से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नई घोषणा की है। इसके मुताबिक ऐसे लोग जिनके घर तूफान के चलते पूरी तरह या ज्यादातर नष्ट हो गए हैं, उन्हें पक्के घर मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए घरों की क्षति का आकलन 15 मई से शुरू होगा जिसे एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। लाभार्थियों को वर्क ऑर्डर वितरण एक जून से शुरू किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक साल का वेतन दान किया था।
विज्ञापन
Odisha CM: All families whose houses are completely or substantially damaged due to #CycloneFani will be sanctioned pucca houses. House damage assessment will begin from 15th May & will be completed within a week. Work order distribution to beneficiaries will begin from June 1 pic.twitter.com/MGMwzf1JNf
— ANI (@ANI) May 12, 2019
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन मई को विध्वंसकारी चक्रवाती तूफान फैनी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराया और जबरदस्त तबाही मचाई। यह साल 1999 के बाद भारत में आया सबसे विनाशकारी चक्रवात था। इस दौरान 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग ने फैनी को 'अत्यंत भयावह चक्रवाती तूफान' की श्रेणी में रखा है। फैनी भारत में पिछले 20 साल में आया सबसे भयंकर तूफान है। इसकी वजह से तीर्थस्थल पुरी में समुद्र तट के पास स्थित इलाके और अन्य स्थान भारी बारिश के बाद जलमग्न हो गए जिससे राज्य के करीब 11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।