{"_id":"5ffb86768ebc3e2e58654723","slug":"odisha-cm-naveen-patnaik-has-assets-worth-65-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास 65 करोड़ रुपये की संपत्ति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास 65 करोड़ रुपये की संपत्ति
Mon, 11 Jan 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, भुवनेश्वर।
एजेंसी, भुवनेश्वर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 64.98 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें चल व अचल संपत्ति शामिल है। पटनायक ने हाल ही में जनप्रतिनिधियों व सरकारी अधिकारियों से संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने और पारदर्शिता बरतने की अपील की थी। इसके बाद उन्होंने पिछले वित्त वर्ष तक की अपनी संपत्ति की जानकारी दी है।
विज्ञापन
पटनायक के नई दिल्ली, भुवनेश्वर और गंजम जिले के हिंजलीकुट में सात बैंक खाते हैं। इसके अलावा 1.34 करोड़ रुपये की कीमत के बैंक में जमा राशि और आभूषण हैं। इसके अलावा फरीदाबाद के टीकरी खेड़ा गांव में 22.7 एकड़ से अधिक क्षेत्र में कृषि भूमि और एक इमारत शामिल है।
विज्ञापन
इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। यह कृषि भूमि उन्हें अपनी मां की ओर से मिली थी। पटनायक की नई दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित पैतृक संपत्ति में 50 फीसदी की हिस्सेदारी है। संपत्ति की कीमत 43 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इसके अलावा भुवनेश्वर हवाई अड्डे के पास नवीन निवास में दो तिहाई हिस्सेदारी है। इसकी कुल कीमत 9,52,46,190 रुपये से अधिक है। यह संपत्ति भी उन्हें मां से मिली थी।
1.25 करोड़ रुपये की देनदारी
पटनायक पर 1.25 करोड़ रुपये की देनदारी है। यह राशि उन्होंने फरीदाबाद स्थित कृषि भूमि को बेचने के लिए 18 सितंबर, 2019 को एक करार के तहत एडवांस के तौर पर लिए थे। पिछले साल मुख्यमंत्री पर 15 लाख रुपयों की देनदारी और थी, जो उन्होंने अपनी बड़ी बहन गीता मेहता से लिए थे। हालांकि उन्होेंने यह कर्ज चुका दिया था।