फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha civic poll results BJD wins 95 out of 108 Urban Local Body Councils in BJP gets 6 Latest Update

ओडिशा निकाय चुनाव: बीजद ने 108 शहरी स्थानीय निकायों में से 95 पर जीत हासिल की, जानें अन्य पार्टियों का हाल

Sat, 26 Mar 2022 11:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 26 Mar 2022 11:20 PM IST
सार

निकाय चुनाव में भारी समर्थन के लिए ओडिशा के मंख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि हम पर भरोसा करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद।

विज्ञापन
Odisha civic poll results BJD wins 95 out of 108 Urban Local Body Councils in BJP gets 6 Latest Update
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओडिशा निकाय चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) ने 108 शहरी स्थानीय निकायों में से 95 पर जीत हासिल की है। इस दौरान भाजपा को 6, कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं। निकाय चुनाव में भारी समर्थन के लिए ओडिशा के मंख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि हम पर भरोसा करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। पटनायक ने भुवनेश्वर में अपने आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात भी की।

विज्ञापन


इस बीच बीजद की सुलोचना दास भुवनेश्वर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं। उन्होंने कहा कि मुझे यह अवसर देने के लिए मैं भुवनेश्वर के लोगों और हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देना चाहती हूं। स्मार्ट और जीवंत भुवनेश्वर हमारी पहली प्राथमिकता है और हम इसके लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


65 प्रतिशत हुई थी वोटिंग 
24 मार्च को हुए चुनाव में करीब 65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां कुल 40.55 लाख मतदाता हैं। महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 6,411 उम्मीदवारों और पार्षद और नगरसेवक पदों के लिए 5,842 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed