फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha bus caught fire after come in contact with 11 kv electric wire 6 died 40 injured

ओडिशा में 11 किलोवाट की बिजली के तार की चपेट में आई बस, 9 की मौत, 22 घायल

Sun, 09 Feb 2020 05:56 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 09 Feb 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Odisha bus caught fire after come in contact with 11 kv electric wire 6 died 40 injured
odisha bus - फोटो : ANI

ओडिशा के गंजाम जिले में एक यात्री बस ऊपर से गुजर रही 11 किलोवाट बिजली के तार की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 22 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन




ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय पेट्रोलियम व स्टील मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। घायल यात्रियों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जंगलपाडु से चिकरादा जा रही यह बस 11 किलोवॉट की बिजली की ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई। इस वजह से बस में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल लोग पास के गांव में एक सगाई समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने बस के अंदर फंसे हुए लोगों को बमुश्किल निकाला गया। घायलों को ब्रह्मपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मुख्य दमकल अधिकारी सुकंत सेठी ने बताया कि बिजली की आपूर्ति को काटा गया और उसके बाद आग को बुझाया गया। तब जाकर यात्रियों को बस से निकाला जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed