भीषण बस हादसा: पुरी से बंगाल जा रही यात्री बस पुल से नीचे गिरी, पांच लोगों की मौत; 40 से अधिक लोग थे सवार
ओडिशा के जाजपुर में देर रात भीषण हादसा हुआ। पुरी से पश्चिम बंगाल जा रही यात्री बस पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। प्रशासन के मुताबिक बस में 40 से अधिक लोग सवार थे।
विस्तार
VIDEO | Odisha bus accident: "The bus was going to West Bengal from Puri when it met with an accident. 42-43 people were on the bus. As per the available information, five people have lost their lives," says Vinit Agrawal, SP, Jajpur. pic.twitter.com/4AHoAfAmHe
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2024विज्ञापन
हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कोलकाता जा रही बस के ओडिशा के जाजपुर जिले में सोमवार शाम पुल से गिर गई। हादसे में एक महिला सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-16 के बाराबती पुल पर हुई। हादसे के बाद पीड़ित यात्रियों के इलाज के बारे में जाजपुर के सीडीएमओ शिबाशीष मोहराणा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 5 लोगों ने दम तोड़ दिया। 38 घायलों को बेहतर उपचार के लिए एससीबी मेडिकल कॉलेज, कटक भेजा गया। एक शख्स गंभीर रूप से घायल है।
#WATCH | Shibasish Moharana, CDMO, Jajpur says, " 5 people succumbed...38 injured were transferred SCB Medical College, Cuttack. Out of 38, one is seriously injured" https://t.co/yL0Gkm1Y1n pic.twitter.com/9Nfp8YTssk
— ANI (@ANI) April 15, 2024
घायलों का इलाज एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया
धर्मशाला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक तपन कुमार नाइक ने बताया कि हादसे में घायल हुए करीब 40 लोगों में से 30 को कटक एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान के लिए जरूरी बंदोबस्त किए गए हैं।
STORY | 5 dead, 40 injured after Kolkata-bound bus falls from bridge in Odisha’s Jajpur
— Press Trust of India (@PTI_News) April 15, 2024
READ: https://t.co/webAQjm3tQ
VIDEO: pic.twitter.com/SBUVHMFm28
'ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ हादसा: अधिकारी
दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। अतिरिक्त आयुक्त परिवहन (सड़क सुरक्षा) लाल मोहन सेठी ने दुर्घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद यह बात कही। यह कहते हुए कि बस अच्छी स्थिति में थी, सेठी ने कहा कि बस का पंजीकरण 2020 में हुआ था। वाहन के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र भी मार्च 2024 में जारी किया गया था। ऐसे में दुर्घटना या तो लापरवाही से गाड़ी चलाने या बाईं ओर से किसी वाहन को ओवरटेक करने की वजह से हुई होगी। उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि ड्राइवर द्वारा गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण दुर्घटना हुई होगी। उन्होंने आगे बताया कि इंजीनियरिंग में कोई कमी नहीं थी। फ्लाईओवर पर उचित बैरिकेड्स और आवश्यक साइनेज थे। ड्राइवर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पटनायक ने जताया शोक; परिजनों को मुआवजा देने का एलान
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दुर्घटना पर खेद प्रकट करने के साथ-साथ मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद मुहैया कराने का एलान भी किया। ओडिशा सरकार मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देगी।
गैस कटर की मदद लेनी पड़ी; घायलों की मदद के लिए 16 एंबुलेंस
ओडिशा के परिवहन आयुक्त अमिताव ठाकुर ने बताया कि हादसे का शिकार हुई यात्री बस पश्चिम बंगाल के हल्दिया जा रही थी। उन्होंने कहा, घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। महिलाओं और बच्चों सहित घायलों की मदद के लिए मौके पर 16 एंबुलेंस भेजे गए। पुल से नीचे गिरी बस को क्रेन की मदद से उठाया गया। बचाव अभियान देर रात समाप्त हो गया। जाजपुर के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट निखिल पवन कल्याण ने कहा कि यात्रियों को बस से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया।
हादसे के प्रभावितों को पूरी सहायता करेगी: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया और कहा कि उनकी सरकार इस हादसे के प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी।इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के जिन लोगों की मौत हुई, उनके परिवारों को और जो लोग घायल हुए हैं, उन्हें नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। राज्य प्रशासन सहायता की खातिर अधिकारियों, सामग्री और एंबुलेस को दुर्घटनास्थल पर भेज रहा है।