फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha BJP MLA Subhas Chandra Panigrahi arrested for assaulting BDO

ओडिशा: बीडीओ पर हमला करने वाला भाजपा विधायक गिरफ्तार, लात-घूसों से की थी सरकारी अधिकारी की पिटाई

Mon, 02 May 2022 09:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 02 May 2022 09:30 AM IST
सार

तिलीबनी बीडीओ कृष्णचंद्र दलपति की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, भाजपा विधायक ने अपने करीब 10 सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद बीडीओ ने डीएम से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
Odisha BJP MLA  Subhas Chandra Panigrahi arrested for assaulting BDO
सुभाष चंद्र पाणिग्रही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के देवगढ़ से रविवार को भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही को गिरफ्तार किया गया है। उन पर प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने भाजपा विधायक को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पाणिग्रही के दो सहयोगियों अकालू ढाल और कुमारमणि साहू को भी शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


तिलीबनी बीडीओ कृष्णचंद्र दलपति की ओर से दी गई शिकायत के मुताबिक, भाजपा विधायक ने अपने करीब 10 सहयोगियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद बीडीओ ने डीएम से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया, घटना शनिवार को भालियागुड़ा गांव में हुई थी। 
विज्ञापन


विधायक से न मिलने के कारण हुआ हमला 
बीडीओ ने अपनी शिकायत में बताया, भाजपा विधायक ने बीडीओ कार्यालय के पास उन पर हमला किया था, क्योंकि किसी सरकारी काम में व्यस्त होने के कारण वह उन्हें वहां पर नहीं मिल सके थे। शिकायत के मुताबिक, विधायक व उनके सहयोगियों ने लात-घूसों से बीडीओ पर हमला किया। इस हमले में उन्हें कई चोटे आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने भी दर्ज कराई एफआईआर 
उधर, भाजपा विधायक ने भी बीडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उनके साथ अभद्रता की गई। बीडीओ दलपति ने भाजपा विधाकय का कॉलर पकड़ा और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। देवगढ़ के पुलिस अधीक्षक राज किशोर पैकरे ने बताया कि भाजपा विधायक और बीडीओ की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed