{"_id":"681327942e28859b2b0164c3","slug":"odisha-bjd-mla-mallik-accused-of-slapping-and-indecency-with-government-official-complaint-to-police-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: बीजद विधायक मल्लिक पर सरकारी अधिकारी को थप्पड़ जड़ने और अभद्रता करने का आरोप, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: बीजद विधायक मल्लिक पर सरकारी अधिकारी को थप्पड़ जड़ने और अभद्रता करने का आरोप, पुलिस से शिकायत
Thu, 01 May 2025 01:19 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाजपुर
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 01 May 2025 01:19 PM IST
सार
जूनियर राजस्व सहायक ने आरोप लगाया कि विधायक ने एक विशेष फाइल के बारे में पूछताछ की और फिर मुझे थप्पड़ मारा और जाति को लेकर गाली दी। विधायक के समर्थकों ने भी मारपीट की। विधायक ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बीजद विधायक विश्व रंजन मल्लिक।
- फोटो : Facebook/@Biswa Ranjan Mallick
विस्तार
ओडिशा में बीजद विधायक विश्व रंजन मल्लिक पर सरकारी अधिकारी से मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विधायक ने अधिकारी को थप्पड़ जड़ा और अभद्रता की। सरकारी अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है। हालांकि विधायक ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जूनियर राजस्व सहायक अमर रंजन नायक ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि बारी के विधायक विश्व रंजन मल्लिक ने सोमवार दोपहर 12.45 बजे उन्हें बारी ब्लॉक कार्यालय में बुलाया। जब मैं वहां पहुंचा तो विधायक मल्लिक ब्लॉक के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां बैठे थे। विधायक ने एक विशेष फाइल के बारे में पूछताछ की और फिर मुझे थप्पड़ मारा और जाति को लेकर गाली दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मनी लॉड्रिंग मामलों में कोई कोताही नहीं बरत रही ईडी, निदेशक बोले- 1700 से अधिक केसों पर हो रही सुनवाई
विज्ञापन
नायक ने आरोप लगाया कि विधायक के समर्थकों ने उन पर लात-घूंसे भी मारे। बारी रामचंद्रपुर पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मयी सेठी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सरकारी अधिकारी ने जाजपुर जिला कलेक्टर पी अन्वेषा रेड्डी से भी मुलाकात की और उन्हें घटना से अवगत कराया।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने करार दिया सृजनात्मकता का उत्सव; बोले- भारत में और दुनिया के लिए सृजन का सही समय
वहीं आरोपों को खारिज करते हुए मल्लिक ने कहा कि वह एक समस्या के समाधान के लिए ब्लॉक कार्यालय गए थे। वहां ब्लॉक उपाध्यक्ष भी थीं। मैंने उपाध्यक्ष से संबंधित समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए जूनियर राजस्व सहायक को बुलाया था। मैंने न तो उसके साथ मारपीट की और न ही कोई जातिवादी टिप्पणी की। बल्कि, मैंने उनको लोगों के हित के लिए ब्लॉक अध्यक्ष के साथ समन्वय में काम करने का सुझाव दिया।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन