फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha BJD MLA Bijaya Shankar Das says ready to marry in 60 days after skipping own wedding

Odisha BJD MLA: खुद की शादी से भागे विधायक जी लौटे वापस, बोले- 60 दिन में कर लूंगा गर्लफ्रेंड से शादी 

Mon, 20 Jun 2022 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Jun 2022 09:40 AM IST
सार

बीजद विधायक बिजय शंकर दास और उनकी गर्लफ्रेंड ने 17 मई को मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन किया था। विधायक जी की गर्लफ्रेंड तय 30 दिनों के बाद शादी की औपचारिकताओं के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची, लेकिन विधायक उपस्थित नहीं हुए।

विज्ञापन
Odisha BJD MLA Bijaya Shankar Das says ready to marry in 60 days after skipping own wedding
Bijiya Shankar das - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में बीजू जनता दल के विधायक बिजय शंकर दास फिर से मीडिया के सामने आए हैं। शुक्रवार को वह अपनी ही शादी में नहीं पहुंचे थे। इसके बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया। अब बीजद विधायक का कहना है कि वह 60 दिन के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा लेंगे। दरअसल, बीजद विधायक दास को शादी के लिए शुक्रवार को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंचना था। इसके लिए उनकी गर्लफ्रेंड तो पहुंच गई, लेकिन तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी विधायक जी वहां नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, बीजद विधायक बिजय शंकर दास और उनकी गर्लफ्रेंड ने 17 मई को मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन किया था। विधायक जी की गर्लफ्रेंड तय 30 दिनों के बाद शादी की औपचारिकताओं के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची, लेकिन विधायक उपस्थित नहीं हुए। महिला ने करीब तीन घंटे तक विधायक जी का इंतजार किया, लेकिन बाद में वह वापस लौट आई और पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। महिला का कहना है कि वह तीन साल से दास के साथ रिश्ते में है और उसने तय तारीख पर उससे शादी करने का वादा किया। लेकिन दुर्भाग्य से उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य मुझे धमकी दे रहे हैं। उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया और वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं।  
विज्ञापन


मैनें शादी के लिए मना नहीं किया
धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने और महिला के आरोपों के बाद बीजद विधायक का कहना है कि मैंने शादी करने से कभी इनकार नहीं किया। शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन किए एक महीना बीत चुका है। मेरे पास अभी भी 60 दिन हैं। मैं अलगे 60 दिनों में उससे शादी करने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा, अभी मेरी मां बीमार है और मैं वही करूंगा जो अभी आवश्यक है। उन्होंने कहा, मैंने खुद मीडिया और जनता के सामने शादी की घोषणा की है। इसलिए धोखाधड़ी का सवाल ही नहीं उठता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच मतभेद 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीदज विधायक लंबे समय से महिला के साथ रिश्ते में थे। हालांकि, दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे। इसके बाद अपनी गर्लफ्रेंड से विधायक शादी करने के पक्ष  में नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थीं,जिसके बाद वे शादी के लिए तैयार हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed