{"_id":"5ac0ad654f1c1bc1618b4cf1","slug":"odisha-baby-child-died-after-stolen-by-a-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: 17 दिन के नवजात शिशु को उठा ले गया बंदर, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ओडिशा: 17 दिन के नवजात शिशु को उठा ले गया बंदर, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के तालाबास्ता गांव में 17 दिन का एक नवजात शिशु मृत पाया गया है। दरअसल बच्चा जब घर में सो रहा था तो एक बंदर उसे उठाकर ले गया था। जिसके बाद 30 सदस्यों की वन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन बच्चा घर के पास ही एक नाले में मृत पाया गया।
विज्ञापन
बता दें कि पिता रामकृष्ण नायक ने बच्चे को मच्छरदानी के अंदर सुलाया था। बंदर कमरे में घुसा और उसे उठा ले गया। इस दौरान बच्चे की मां ने भी बंदर को देखा लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी।
विज्ञापन
इसके बाद माता-पिता पुलिस के पास शिकायत लेकर कर गए और पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि बंदर ने बच्चे को उठाने के तुरंत बाद ही नाले में फेंक दिया होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया है।
वहीं बच्चे की मौत की खबरे सुनते ही माता-पिता गहरे सदमे में हैं। पिता रामकृष्ण अपने बच्चे की सलामती के लिए बीते दो दिनों से मंदिर में प्रार्थना कर रहे थे।