{"_id":"5f45936560d46007d050eff1","slug":"odisha-an-agreement-sign-with-major-technical-institute-to-promote-space-research","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख तकनीकी संस्थान के साथ करार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: अंतरिक्ष अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख तकनीकी संस्थान के साथ करार
Wed, 26 Aug 2020 04:10 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संबलपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 26 Aug 2020 04:10 AM IST
विज्ञापन
isro.
- फोटो : पीटीआई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और वीर सुरेंद्र साईं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बुरला के बीच मंगलवार को अंतरिक्ष अनुसंधान के बारे में ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी संस्थान में एक इनोवेशन कम इंक्यूबेशन केंद्र की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
गल्विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता कहा कि समझौते के एक हिस्से के रूप में इसरो बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वीएसएसयूटी को 50 लाख रुपये की तकनीकी परामर्श सहायता और वित्तीय सहायता की पेशकश करेगा। इसरो के अध्यक्ष के सिवन और वीएसएसयूटी के कुलपति अटल चौधरी की उपस्थिति में एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन