{"_id":"699a93162e2f2b664704c709","slug":"odisha-accident-trailer-collided-with-police-vehicle-kills-five-personnel-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत
Sun, 22 Feb 2026 10:54 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:54 AM IST
सार
ओडिशा के झारसुगुडा में हुए एक भीषण हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मियों की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ओडिशा में सड़क हादसा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
ओडिशा के झारसुगुडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। झारसुगुडा में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्क 49 पर एक ट्रेलर और पुलिस वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल भी हैं।
हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत
भाजपा विधायक ने घटना पर जताया दुख
भाजपा विधायक तंकाधार त्रिपाठी ने हादसे पर कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत दिल दुखाने वाली है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिजनों को कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिले। साथ ही यह भी कोशिश की जाएगी कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।'
विज्ञापन
हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत
- झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ, जब एक ट्रेलर ने पुलिस की एसयूवी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार आठ पुलिसकर्मियों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
- घायलों की हालत भी गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पुलिसकर्मी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
- झारसुगुडा के जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। हम घटना की जांच की जाएगी और ऐसे कदम उठाए जाएंगे कि आगे से ऐसी घटनाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक ने घटना पर जताया दुख
भाजपा विधायक तंकाधार त्रिपाठी ने हादसे पर कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत दिल दुखाने वाली है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिजनों को कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिले। साथ ही यह भी कोशिश की जाएगी कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
