{"_id":"5cf4aa1fbdec2207272c5b53","slug":"odisha-8-people-died-and-5-injured-last-night-due-to-thunderstorm-and-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा में आफत: आंधी-तूफान से आठ लोगों की मौत, राजमुंडा के पास बस पलटने से 20 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा में आफत: आंधी-तूफान से आठ लोगों की मौत, राजमुंडा के पास बस पलटने से 20 घायल
Mon, 03 Jun 2019 10:33 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)
ओडिशा में रविवार की रात आफत बन कर आए आंधी-तूफान के बीच आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लोगों पर मौत बन कर बिजली गिरी और आठ लोगों की जान चली गई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ओडिशा के कोरापुट, केंदुझार, जाजपुर और गंजम में आठ लोगों की मौत हो गई और जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Odisha: 8 people died (2 each in Koraput, Kendujhar, Jajpur and Ganjam) and 5 people were injured (2 in Koraput & 3 in Dhenkanal) last night due to thunderstorm and lightning in parts of the state. The injured have been admitted to a hospital.
— ANI (@ANI) June 3, 2019विज्ञापन
मरने वालों में कोरापुट से दो, केंदुझार से दो, जाजपुर से दो और गंजम से भी दो लोग शामिल थे। मालूम हो कि फैनी तूफान के बाद प्री-मॉनसून में आंधी तूफान की यह पहली घटना है, जिसमें काफी जान-माल का नुकसान हुआ है। पांच घायलों में कोरापुट से दो और ढेंकानाल से तीन लोग शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
राजमुंडा के पास पलटी बस
ओडिशा में ही एक और सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, केसिंगा जा रही एक बस राजमुंडा के पास पलट गई, जिससे 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को भवानीपटना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।