फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha: 424 new cases of corona were reported, Jagannath temple reopens for devotees after three days

ओडिशा : कोरोना के 424 नए मामले सामने आए, जगन्नाथ मंदिर तीन दिन बाद फिर खुला

Tue, 04 Jan 2022 03:02 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, पुरी।
एजेंसी, पुरी। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 04 Jan 2022 03:02 AM IST
सार

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नववर्ष पर भारी भीड़ से बचने के लिए मंदिर को बंद किया गया था। हालांकि, इस दौरान मंदिर के अंदर पुजारियों और सेवकों द्वारा अनुष्ठान जारी रहे।

विज्ञापन
Odisha: 424 new cases of corona were reported, Jagannath temple reopens for devotees after three days
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा में कोविड के 424 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, इसके बाद सोमवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,55,980 हो गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण से राज्य में पिछले 24 घंटे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मृतकों की संख्या 8,463 पर स्थिर है। 

विज्ञापन


संक्रमण के सबसे अधिक 151 नए मामले खुर्दा जिले में आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इस जिले का हिस्सा है। नए मरीजों में 47 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 2,355 हो गई है जबकि 10,45,109 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में 2.93 करोड़ से अधिक लोग कोविड रोधी टीके की पहली खुराक लगवा चुके हैं जबकि 2.1 करोड़ लोगों का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष के किशोरों के लिए पूरे राज्य में 939 विशेष सत्रों में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अधिकारी के मुताबिक, सरकार ने इस महीने के अंत तक टीकाकरण अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद खुला जगन्नाथ मंदिर
31 दिसंबर से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद प्रतिष्ठित श्री जगन्नाथ मंदिर सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच नववर्ष पर भारी भीड़ से बचने के लिए मंदिर को बंद किया गया था। हालांकि, इस दौरान मंदिर के अंदर पुजारियों और सेवकों द्वारा अनुष्ठान जारी रहे। फिलहाल कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भक्तों के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed