फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odisha 33 people arrested in Ganjam district for woman murder

Odisha: ओडिशा के गंजम जिले में महिला की हत्या के आरोप में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया

Fri, 28 Oct 2022 03:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रह्मपुर।
पीटीआई, ब्रह्मपुर। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 28 Oct 2022 03:43 AM IST
सार

पुलिस ने कहा कि यह घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है। पुलिस ने कहा कि बुटू नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में युधिष्ठिर नायक द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला किया। हमले के दौरान युधिष्ठिर और उनका बेटा घर से भागने में सफल रहे, जबकि उनकी पत्नी झुनू नहीं भाग पाई।

विज्ञापन
Odisha 33 people arrested in Ganjam district for woman murder
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

ओडिशा के गंजम जिले में 50 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गुरुवार को कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला के पति द्वारा एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उन्हें 'प्रताड़ित' किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह घटना कबीसूर्या नगर थाना क्षेत्र के मधुरचुआ गांव की है। पुलिस ने कहा कि बुटू नायक के खिलाफ अपशब्द कहने और हमला करने के आरोप में युधिष्ठिर नायक द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार रात उसके घर पर हमला किया। हमले के दौरान युधिष्ठिर और उनका बेटा घर से भागने में सफल रहे, जबकि उनकी पत्नी झुनू नहीं भाग पाई। जब युधिष्ठिर पुलिस के साथ घर लौटे तो उन्हें उनकी पत्नी का शव मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि भीड़ ने युधिष्ठिर को पुलिस शिकायत दर्ज करने से नहीं रोकने के लिए दो अन्य ग्रामीणों, महिराजू नायक और विष्णु नायक पर भी हमला किया, जिनकी पहचान गांव के नेताओं के रूप में की गई है। बाद में पुलिस ने उन्हें छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुरुषोत्तमपुर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी रजनीकांत सामल ने कहा कि गांव में सशस्त्र बलों को तैनात किया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि 20 महिलाओं समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने युधिष्ठिर के परिवार पर जादू टोना करने का संदेह करते हुए एक महीने पहले उन्हें निशाना बनाया था। उन्होंने कम समय में तीन लोगों की मौत के लिए युधिष्ठिर के परिवार को जिम्मेदार ठहराया था। कबीसूर्या नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभात साहू ने कहा कि समय पर हस्तक्षेप करने से मामला सुलझ गया। पुलिस ने कहा कि बुधवार रात के हमले का जादू टोना करने के आरोप से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed