{"_id":"6133554b8ebc3eb6f10570be","slug":"odisha-1621-people-died-due-to-lightning-in-four-years-sensors-installed-in-seven-districts-to-warn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : चार सालों में बिजली गिरने से 1621 लोगों की मौत, चेतावनी देने के लिए सात जिलों में लगाए सेंसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा : चार सालों में बिजली गिरने से 1621 लोगों की मौत, चेतावनी देने के लिए सात जिलों में लगाए सेंसर
Sat, 04 Sep 2021 04:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Sep 2021 04:45 PM IST
सार
ओडिशा में बीते चार सालों में बिजली गिरने से 1621 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य विधानसभा में सरकार ने प्रश्नकाल में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा सरकार ने राज्य विधानसभा को बताया कि बीते चार सालों में बिजली गिरने के कारण 1621 लोगों की मौत हो गई। राज्य के राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री सुदाम मरांडी ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। राज्य सरकार ऐसे हादसे रोकने के लिए सेंसर लगा रही है।
विज्ञापन
मंत्री मरांडी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 2017-18 के बाद बीते चार सालों में बिजली गिरने से सर्वाधिक 161 मौतें मयूरभंज जिले में, गंजाम में 123, क्योंझर में 119 व बालासोर में 109 मौतें हुईं। बीते चार सालों में आकाशीय बिजली गिरने से 73 लोग जख्मी हुए है। मलकानगिरी में सर्वाधिक 12 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे रोकने के लिए किया करार
राजस्व मंत्री ने बताया कि बिजली गिरने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए सरकार ने अर्थ नेटवर्क्स के साथ करार किया है। क्योंझर, बोलांगीर, बहरामपुर, जेयपुर, राउरकेला, भुवनेश्वर और पणिकोइली में सेंसर लगाए गए हैं। ताकि लोगों को बिजली गिरने की पूर्व चेतावनी दी जा सके। मंत्री मरांडी ने बताया कि इन सेंसरों की 200 से 250 किलोमीटर की रेंज में बिजली गिरने की चेतावनी देने की क्षमता है।
विज्ञापन
सभी दलों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे
ओडिशा विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सभी दलों ने प्रश्नकाल में सक्रिय भूमिका निभाई और सवाल पूछे। पहले तीन दिन विपक्षी भाजपा व कांग्रेस के हंगामे के कारण बर्बाद हुए। ये दल राज्य के कानून मंत्री प्रदीप जेना का इस्तीफा मांग रहे थे। कटक जिले के महंग में हुए दोहरे हत्याकांड में उनकी कथित भूमिका को लेकर विपक्ष उनका इस्तीफा मांग रहा है।