{"_id":"5c30d751bdec223c714823d8","slug":"odisa-cm-navin-patnayak-announce-about-2-lakh-interest-free-loan-to-women-shg","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने महिलाओं के लिए किया बड़ा एलान
Sat, 05 Jan 2019 09:42 PM IST
अमित मंडल
भाषा, पुरी
भाषा, पुरी
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 05 Jan 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
Naveen Patnayak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में महिला स्वयं सहायता समूहों को तीन लाख तक का कर्ज मिलेगा, वह भी बिना ब्याज के। शनिवार को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तीन लाख रूपये तक ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की।
विज्ञापन
‘मिशन शक्ति’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस सम्मेलन में राज्य के विभिन्न हिस्से से करीब 50,000 महिलाओं ने शिरकत की। ओडिशा में करीब छह लाख महिला स्वयं सहायता समूह है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कह कि उन्हें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने महिलाओं के डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए छह लाख महिला स्वयं सहायता समूहों में प्रत्येक को 3,000 रूपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले साल नवंबर में ‘मेक इन ओडिशा’ सम्मेलन के दौरान पटनायक ने छह लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को स्मार्टफोन देने का वादा किया था।