फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Odd-even rule broken by Paresh Rawal

ऑड डे पर इवन नंबर की गाड़ी से संसद पहुंचे परेश रावल, फंसे तो बोले 'सॉरी'

Mon, 25 Apr 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:49 PM IST
विज्ञापन
Odd-even rule broken by Paresh Rawal

आज से शुरू हुए संसद के बजट के अंतिम सत्र में शिरकत करने पहुंचे सांसद और अभिनेता परेश रावल पहले दिन ही फंसते नजर आए। दिल्‍ली में लागू ऑड इवन की जानकारी सांसद महोदय को नहीं थी तो गलत नंबर की गाडी लेकर पहुंच गए। 

विज्ञापन


पत्रकारों ने सवाल पूछा तो पहले खिसियाए और फिर बगले झांकते नजर आए। हालांकि बाद में यह कहकर जैसे तैसे पिंड छुड़ाया की गलती हो गई अगली बार से ध्यान रखूंगा। कानून तोड़ने की यह गलती अकेले परेश रावल ने नही की कई सांसद इस तरह की गलती करते नजर आए। खास बातय यह थी कि इनमें से ज्यादातर सत्ता पक्ष भाजपा के ही थे।
विज्ञापन


दिल्‍ली में आज ऑड कारों का दिन है, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद से सांसद अभिनेता परेश रावल ईवन नंबर की कार लेकर संसद पहुंच गए। वो जैसे ही गाड़ी से उतरे वहां मौजूद पत्रकारों ने कानून तोड़ने पर उन्हें घेर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के कई सांसदों ने की यह गलती

Odd-even rule broken by Paresh Rawal

इसकी जानकारी होते ही उन्होंने अपनी गाड़ी का नंबर देखा तो चुप्पी साध गए। पत्रकारों ने कुरेदा तो कहा गलती हो गई आगे ध्यान रखूंगा। बाद में ट्वीटर पर भी उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए आगे ध्यान रखने की बात कही। 

परेश रावल के अलावा भी कई अन्य सांसदों ने इसी तरह की गलती की। मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद प्रहलाद पटेल, भाजपा के ही अन्य सांसद अश्विनी मीणा, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल भी नियम तोड़ने वालों में शामिल रहे। 

खास बात ये रही कि जिस दिल्‍ली में केजरीवाल सरकार इस नियम को पूरे जोर शोर से लागू करवाने का प्रयास कर रही है उसी दिल्‍ली से भाजपा सांसद उदित राज भी ईवन नंबर की कार से संसद पहुंचे।

हालांकि इस समस्या से निपटने के लिए दिल्‍ली सरकार ने सांसदों के आने जाने के लिए कई बसों की व्यवस्‍था की थी। कई सांसदों ने इसका लुत्फ भी उठाया। भाजपा सांसद रंजन भट्ट ने इस व्यवस्‍था की तारीफ भी की। कहा बस की व्यवस्‍था करने से वह काफी खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed