बेटे की चाहत में मां ने अपनी चार माह की बच्ची को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर में एक सभ्रांत परिवार की पढ़ी लिखी मां ने बेटे की चाहत में अपनी चाह माह की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। मां ने उसकी गर्दन पर 16 घाव किए और बोलने में अक्षम बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे एसी के केबिनेट में डालकर अनभिज्ञ होने का नाटक किया। पुलिस ने फॉरेंसिक तथ्यों के आधार पर 26 अगस्त को घटी इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है।
पुलिस ने फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने उसे चार दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद मां ने अपना गुनाह कबूला।
जयपुर में सुभाष नगर निवासी राजस्थान दाल और तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष बाबूलाल गोयल के घर में ये घटना घटी थी। उनके पुत्र राकेश गोयल द्वारा उसकी चार माह की पुत्री के मरने की रिपोर्ट गत 26 तारीख को लिखाई गई थी।
सीसीटीवी से मिली केस को सुलझाने में अहम मदद
राकेश की पत्नी और बच्ची की मां नेहा के पिता दिल्ली में एक कारोबारी की पुत्री है। नेहा की एक 8 साल की है और ये दूसरी बच्ची चार माह की थी। वह अक्सर अपनी दूसरी बच्ची को नौकरानी के पास ही रहती थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना वाले दिन नेहा ने बेटी को अपने पास सुलाया था। जिस एसी में बच्ची का शव मिलाए वह नेहा के बेडरूम के पास वाले हॉल में ही था। जांच में सामने आया कि पुत्र जन्म के लिए पिछले साल घर में हवन भी कराया गया था। इस बच्ची के जन्म के बाद से ही नेहा तनाव में थी।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान जब घर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो जाहिर हुआ कि कोई भी बाहरी व्यक्ति घर में दाखिल नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस को परिजनों पर ही शक था।
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि घटना के समय बच्ची अपनी मां नेहा के साथ बैडरूम में सो रही थी। बच्ची भी बैडरूम से कुछ दूरी पर स्थित हॉल में रखे एसी केबिनेट में मृत मिली थी। बच्ची के केबिनेट में पहुंचने को लेकर मां ने अनभिज्ञता जाहिर की। एफएसएल तथ्यों के अनुसार मां के नाखूनों में बच्ची की खूंन पाया गया। बैडरूम से अटैच बाथरूम में भी बच्ची का खून मिला। साथ ही, बच्ची एसी केबिनेट में जिस कम्बल लिपटी मिली, वह बैडरूम में ही इस्तेमाल होता था।