फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Obesity Public participation clarion call of PM Modi door to door campaign 700 medical colleges involved

मोटापा: PM मोदी की अपील के बाद जन भागीदारी अभियान, घर-घर जाएंगी स्वास्थ्य टीमें; 700 मेडिकल कॉलेज होंगे शामिल

Mon, 03 Feb 2025 06:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 06:57 AM IST
सार

देश की आबादी में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियों सहित गैर संचारी रोगों का जोखिम भी है। सालाना मौतों में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी इन्हीं गैर संचारी रोगों की है। अगर मोटापे से लड़ा जाए तो जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों के बोझ से देश को बचाया जा सकता है। हाल में पीएम मोदी ने लोगों को मोटापे के खिलाफ सचेत किया था।

विज्ञापन
Obesity Public participation clarion call of PM Modi door to door campaign 700 medical colleges involved
मोटापा - फोटो : Freeoik.com

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद देश में मोटापे के खिलाफ जनभागीदारी अभियान शुरू होगा। मोटापा समस्या नहीं, बल्कि बीमारी है, लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर दिनचर्या पर चर्चा करेंगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए 700 मेडिकल कॉलेजों को जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की निगरानी में सभी एम्स भी इसमें शामिल होंगे। मंगलवार को पहली बार दिल्ली एम्स के 14 डॉक्टर मोटापे के प्रभावों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


देश की आबादी में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिससे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियों सहित गैर संचारी रोगों का जोखिम भी है। सालाना मौतों में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी इन्हीं गैर संचारी रोगों की है। अगर मोटापे से लड़ा जाए तो जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों के बोझ से देश को बचाया जा सकता है। हाल में पीएम मोदी ने लोगों को मोटापे के खिलाफ सचेत किया था।
विज्ञापन


35 करोड़ भारतीयों की निकली तोंद : आईसीएमआर
दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में सामान्यीकृत मोटापा करीब 28.6 फीसदी है, जबकि पेट का मोटापा 39.5 फीसदी है। देश मंे 35 करोड़ लोगों की तोंद निकली है। करीब 12 करोड़ लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, देरी से सोना, 200 से ऊपर कोलेस्ट्रॉल, सीढि़यां चढ़ने या दौड़ने में सांस फूलने जैसी समस्याओं से ग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में विशेष ओपीडी, आहार का ज्ञान साथ में
आगामी दिनों में देश के सभी सरकारी अस्पतालों में मोटापे को लेकर विशेष ओपीडी संचालित होगी। यहां आहार विशेषज्ञ रोगियों-तीमारदारों को पौष्टिक भोजन की जानकारी देंगे। संतुलित भोजन और व्यायाम से कैसे स्वस्थ रहा जा सकता है, काउंसलिंग कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed