फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OBC category representation in central ministry go down

RTI खुलासा, 33 केंद्रीय मंत्रालयों में सिर्फ 14 फीसदी ओबीसी

Sun, 28 Aug 2016 03:41 AM IST
अमित कुमार निरंजन/नई दिल्ली
अमित कुमार निरंजन/नई दिल्ली Updated Sun, 28 Aug 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
OBC category representation in central ministry go down
पीएम मोदी - फोटो : ANI
 मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू होने के 25 साल बाद भी पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) अब भी पिछड़ा ही है। केंद्रीय सेवाओं में ओबीसी का प्रतिनिधित्व इस वर्ष 14 फीसदी तक सिमट गया है। हालांकि वर्ष 2016 के ये आंकड़े 33 मंत्रालयों/विभागों के हैं, बाकी विभागों ने इस संदर्भ में रिपोर्ट डीओपीटी को नहीं दी है। फिर भी औसतन ये आंकड़ा पिछले पांच सालों में सबसे कम है। इसके अलावा दो वर्ष ऐसे हैं जब अनुसूचित जाति के कर्मचारियों की संख्या ओबीसी से ज्यादा है। अमर उजाला को यह जानकारी आरटीआई के तहत मिली है।
विज्ञापन


1 अगस्त को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से आरटीआई के तहत केंद्रीय सेवाओं में एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारी की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी। डीओपीटी ने 18 अगस्त 2016 को जवाब दिया कि केंद्र के 33 मंत्रालयों/विभागों में कुल 2 लाख 44 हजार 428 कर्मचारी कार्यरत हैं, इसमें से 34 हजार 866 ओबीसी वर्ग के कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन


इस साल ओबीसी कर्मचारियों की संख्या अनुसूचित जाति के कर्मचारियों (46049) से कम है। वहीं अनारक्षित वर्ग से 1 लाख 46 हजार 19 कर्मचारी केंद्रीय सेवाओं में कार्यरत हैं। डीओपीटी ने विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार आरटीआई के जवाब में  1 जनवरी 2012 से 1 जनवरी 2016 तक के आंकड़े उपलब्ध कराएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई के मुताबिक वर्ष 2015 में 5 लाख 81 हजार 179 कर्मचारी, वर्ष 2014 में 5 लाख 76 हजार 499 कर्मचारी और वर्ष 2013 में 5 लाख 24 हजार 577 ओबीसी वर्ग के कर्मचारी थे। वहीं 2012 में अनराक्षित वर्ग के 16 लाख 92 हजार 605, ओबीसी के 4 लाख 90 हजार 231 और एससी वर्ग के 5 लाख 12 हजार 969 कर्मचारी केंद्रीय सेवाओं में थे।

जानें कितनी है केंद्रीय सेवाओं में कर्मचारियों की संख्या

OBC category representation in central ministry go down
डेमो पिक
 गौरतलब है कि कें द्रीय सेवाओं में ओबीसी (नॉन क्त्रस्ीमी लेयर) के लिए 27 प्रतिशत, एससी के लिए 15 प्रतिशत और एसटी के लिए साढ़े सात प्रतिशत का आरक्षण तय है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि आरक्षित वर्ग के कुछ उम्मीदवारों का चयन अनारक्षित वर्ग में होता है, इस कारण आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों की संख्या तय कोटे से ज्यादा हो जाती है।

केंद्रीय सेवाओं में कर्मचारियों की संख्या -

साल    मंत्रालय/विभाग की संख्या     ओबीसी     अनारक्षित
2012     78             17 फीसदी     58 फीसदी
2013     76             18 फीसदी     57 फीसदी
2014     71             19 फीसदी     55 फीसदी
2015     59             18 फीसदी     56 फीसदी
2016     33             14 फीसदी     60 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed