फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   OBC Bank Scam: 389 crores of fraud case registered against diamond exporter of Delhi

PNB के बाद ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में सामने आया 389 करोड़ का घोटाला, केस दर्ज

Sat, 24 Feb 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
OBC Bank Scam: 389 crores of fraud case registered against diamond exporter of Delhi

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के बाद सीबीआई ने दिल्ली के एक हीरा निर्यातक के खिलाफ कर्ज धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। 389.85 करोड़ रुपये का यह कर्ज घोटाला ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स  (ओबीसी) में हुआ है। सीबीआई ने कथित धोखाधड़ी के इस मामले में द्वारका दास सेठ इंटरनेशनल प्रा. लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


सीबीआई ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शिकायत पर की कार्रवाई

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ओर से सीबीआई के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के छह महीने बाद यह कार्रवाई हुई है। इसमें कंपनी, इसके डायरेक्टरों सभ्य सेठ, रीता सेठ, कृष्ण कुमार सिंह, रवि सिंह और एक अन्य कंपनी द्वारका दास सेठ एसईजेड इनकॉर्पोरेशन का नाम है। कंपनी ने ओबीसी से 2007 से 2012 के दौरान कुल 389 करोड़ रुपये का कर्ज लिया।
विज्ञापन


बैंक की ओर से कराई गई जांच में पाया गया कि कंपनी ने लेटर ऑफ क्रेडिट का इस्तेमाल सोने और दूसरे कीमती रत्नों की खरीद का भुगतान करने के लिए किया। कंपनी ने फर्जी लेनदेन का उपयोग कर सोने और धन को देश से बाहर भेजा। बैंक की शिकायत को सीबीआई की एफआईआर का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी कुछ ऐसी कंपनियों के साथ भी लेनदेन कर रही थी, जो अस्तित्व में ही नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed