फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Oath taking of Sonia Gandhi and Maneka Gandhi in Parliament

संसद में इंदिरा गांधी की दो बहुओं का शपथ ग्रहण, देवरानी को तालियां तो जेठानी के हिस्से खामोशी

Tue, 18 Jun 2019 08:17 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: Jitendra Bhardwaj Updated Tue, 18 Jun 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
Oath taking of Sonia Gandhi and Maneka Gandhi in Parliament
सोनिया गांधी और मेनका गांधी - फोटो : फाइल फोटो

मंगलवार को संसद भवन में एक ऐसा लम्हा देखने को मिला, जो बहुत निराला था। उनके बीच रिश्ता देवरानी और जेठानी का था। अगर खानदान की बात करें तो दोनों इंदिरा गांधी की बहू हैं। एक यूपीए चेयरपर्सन हैं तो दूसरी भाजपा की सांसद। इत्तेफाक कुछ ऐसा रहा कि शपथ ग्रहण के लिए पहले जेठानी यानी सोनिया गांधी का नाम पुकारा गया, इसके फौरन बाद मेनका गांधी का बुलावा आया।अगर दोनों की चुस्ती-फुर्ती को देखें तो आज सोनिया ही मेनका पर भारी पड़ती दिखीं। दोनों ने हिंदी में शपथ ली।एक फर्क ये रहा कि जब सोनिया गांधी शपथ लेने आई तो सदन में कुछ खामोशी सी छा गई। दूसरी ओर, मेनका गांधी के शपथ ग्रहण के दौरान जमकर तालियां बजी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने जब शपथ ली तो उनके बेटे और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी सदन में मौजूद थे। राहुल और सोनिया गांधी साथ-साथ बैठे थे। सदन में मौजूद कई सदस्यों को लग रहा था कि सोनिया गांधी अंग्रेजी में शपथ लेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सदन के स्टाफ से कहा, उन्हें हिंदी में लिखा पत्र दिया जाए। सोनिया के शपथ लेने से पहले सदन में हंसी का माहौल था, लेकिन जैसे ही वे शपथ लेने के लिए मंच पर आई तो सदन में शांति छा गई। उनके शपथ लेने के दौरान एक सांसद ने यह टिप्पणी जरूर कर दी कि हिंदी में शपथ।
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद सोनिया गांधी जिस तेजी से लोकसभा अध्यक्ष की ओर बढ़ीं, वह उन अटकलों पर विराम लगाने के लिए काफी था, जिनमें सोनिया गांधी की तबीयत ज्यादा ठीक नहीं होने की बात कही जा रही थी। अध्यक्ष का अभिवादन करने के बाद वे उनके पीछे से चक्कर लगाते हुए अपनी सीट पर आ बैठीं। कहीं से ऐसा नहीं लगा कि कांग्रेस पार्टी को कम सीटें मिलने से सोनिया गांधी के आत्मविश्वास में कहीं कोई कमी आई हो। उनके तुरंत बाद मेनका गांधी को शपथ के लिए बुलाया गया। वे भी आज कुछ अलग ही अंदाज में दिखी। उनके कदमों में भी तेजी थी, मेनका ने भी हिंदी में शपथ ली। जब वे शपथ ले रही थी तो भाजपा सांसदों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मेनका गांधी और सोनिया गांधी ने एक दूसरे की तरफ नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed