फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nurses against the seventh pay commission

सातवें वेतन आयोग के खिलाफ देश भर की नर्सें, 2 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Thu, 21 Jul 2016 04:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Jul 2016 04:15 AM IST
विज्ञापन
Nurses against the seventh pay commission

देश के कई राज्यों से आई नर्सों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया। नर्सों ने सरकार को चेताते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो देश भर में केन्द्र सरकार के अस्पतालों में कार्यरत नर्सें दो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।

विज्ञापन


हड़ताल में दिल्ली सरकार के अस्पतालों और कुछ स्वायत्त संस्थान के तौर पर कार्यरत अस्पतालों की नर्सों ने भी शामिल होने की बात कही है।

ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन की महासचिव जीके खुराना ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में नर्सों की मांगों का ख्याल नहीं रखा गया। इस संबंध में कई बार सरकार के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत हुई लेकिन सरकार की ओर से कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई।
विज्ञापन


नर्सों की ओर से इससे पहले भी धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की गई लेकिन सरकार ने आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं दिया।

बुधवार को जंतर-मंतर पर आयोजित नर्सों के धरना-प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, रेलवे, ईएसआईसी, दिल्ली सरकार और एमसीडी अस्पतालों की नर्सें भी शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed