केरल: यौन शोषण के आरोपी पादरी की गिरफ्तारी की मांग लेकर नन ने किया प्रदर्शन
केरल की नन के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी जालंधर के रोमन कैथोलिक बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ पुलिस को सबूत मिल चुके हैं। इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी वजह से आज कोच्ची में कई नन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी पादरी की गिरफ्तारी की मांग की। यह प्रदर्शन शहर के हाईकोर्ट जंक्शन बस स्टेशन पर हुआ। जिसे कि संयुक्त क्रिश्चियन काउंसिल ने बुलाया था।
इससे पहले 13 अगस्त को पुलिस ने केरल हाईकोर्ट को बताया था कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने नन के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। इस मामले की तेजी से जांच करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि विशेष टीम प्रभावी और निष्पक्ष रूप से मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद कोर्ट ने जांच को लेकर दायर याचिका रद्द कर दी थी।
पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया था कि आरोपी की गिरफ्तारी सबूतों की जांच के बाद की जाएगी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने नन के साथ कई बार रेप किया गया। उसने नन को जबरन कोट्टयम के सेंट फ्रांसिस मिशन होम के गेस्टरूम में बंद रखा।
गौरतलब है कि पीड़ित ने आरोपी फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ 2014 से 2016 के दौरान कई बार जबरन अप्राकृतिक सेक्स और रेप करने का आरोप लगाया था। इसके बाद केरल कैथोलिक चर्च रिफॉर्मेशन मूवमेंट (केसीआरएम) ने केरल हाईकोर्ट में मामले की तेजी से जांच किए जाने को लेकर याचिका दायर की थी।
Kerala: Nuns in Kochi sit in protest demanding the arrest of Bishop of Jalandhar Franco Mulakkal, accused of allegedly raping a nun. The protest, underway at High Court Junction bus station in the city, has been called by
— ANI (@ANI) September 8, 2018
Joint Christian Council. pic.twitter.com/HaTbicQVNE