फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   number of vehicle and speed percentage over Yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेस वे: 24 घंटे में 150 की स्पीड पर दौड़ी 10 हजार गाड़ियां

Wed, 24 Aug 2016 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/खंदौली (आगरा)
अमर उजाला ब्यूरो/खंदौली (आगरा) Updated Wed, 24 Aug 2016 03:22 AM IST
विज्ञापन
number of vehicle and speed percentage over Yamuna expressway
एक्सप्रेस वे
 यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक हादसे यूं ही नहीं हो रहे। इसके लिए कहीं न कहीं वाहनों की तूफानी रफ्तार भी जिम्मेदार है। आलम यह है कि सोमवार से मंगलवार के बीच 24 घंटों में ही 10 हजार गाड़ियां 150 किलोमीटर प्रति घंटा या इससे भी तेज रफ्तार से गुजरी हैं। जबकि यहां अधिकतम गति सीमा 100 किमी. प्रति घंटा निर्धारित है। लोग जान की परवाह किए बगैर फर्राटा बढ़ रहे हैं। पुलिस इनके चालान भी नहीं काट रहे। अब जेपी ग्रुप ने ही ऐसे लापरवाह लोगों को जागरुक करना शुरू किया है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर वाहन सुरक्षा सप्ताह शुरू किया गया है जो 29 अगस्त तक  चलेगा। पहले दिन ऐसे वाहनों को रोका गया जो 150 या इससे अधिक रफ्तार से दौड़ रहे थे। इनकी गति मीटर से चेक करके इन्हें अगले टोल प्लाजा पर रोका गया। कंपनी के अधिकारी मेजर (रिटायर्ड) मनीष ने बताया कि सोमवार को लगभग आठ हजार गाड़ियां ओवरस्पीड पाई गई जबकि मंगलवार को आंकड़ा 2173 रहा। एक्सप्रेस वे कर्मचारियों ने इनकेचालकों को रोककर उनसे गति 100 से अधिक न करने की गुजारिश की। उन्हें यह भी बताया कि सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। कई चालकों ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। कई गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर भी नहीं लगे थे।
विज्ञापन


खंदौली। एक्सप्रेस वे अथारिटी ने हादसों का अध्ययन कराया तो इसमें यह बात सामने आई कि दिन की अपेक्षा रात में हादसे ज्यादा हुए हैं। इनमें भी नोएडा से आगरा के बीच अलीगढ़ और मथुरा के क्षेत्र में ज्यादा दुर्घटना हो रही हैं। इसकी वजह ड्राइवरों को नींद की झपकी लग जाना मानी गई। उन्हें जगाए रखने के लिए एक्सप्रेस वे पर रंबल स्ट्रिप भी लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed