फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of infected patients crossed 90 million, more than 84 lakh patients become healthy

90 लाख पार हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, 84 लाख से ज्यादा रोगी हुए स्वस्थ

Sat, 21 Nov 2020 07:28 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 21 Nov 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
Number of infected patients crossed 90 million, more than 84 lakh patients become healthy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 90 लाख से पार हो चुकी है जिनमें से 84 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


84 लाख से ज्यादा रोगी हुए स्वास्थ्य सक्रिय मामलों की दर 4.93 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले एक दिन में 45,882 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 44,807 मरीजों समान आए हैं। जबकि मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस दौरान 584 की संक्रमण के चलते मौत भी दर्ज की गई।
विज्ञापन


फिलहाल 44,3,794 मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी के साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 90,04,365 हो चुकी है। जिनमें से 84,28,409 ठीक हो चुके हैं। वहीं 1,32,162 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकवरी दर पहुंची 93.60 फीसदी
राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर बढ़कर 93.6 प्रतिशत हो गई है। इस तरह मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत बनी हुई है। इस बीच सक्रिय मामलों की दर 4.93 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में संक्रमित मिले हैं। दिल्ली, केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में 5,535 संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा केरल में 6860 लोग ठीक हो चुके हैं।

28 राज्य में 20,000 से कम सक्रिय मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश के ज्यादातर राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों में सक्रिय मरीजों को लेकर हालात समान हैं। हाल ही कुछ राज्यों में यह संख्या ज्यादा है। आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश के 28 राज्य वह केंद्र शासित प्रदेशों में 20-20 हजार से कम सक्रिय मरीज हैं।


इनमें से 8 राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या एक-एक हजार से कम है जबकि तेलंगाना, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 10-10 हजार से अधिक संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed