फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Number of corona infected in Maharashtra crosses four lakh, 9,211 new infected in one day

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार, एक दिन में मिले 9,211 नए संक्रमित

Sun, 02 Aug 2020 10:30 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected in Maharashtra crosses four lakh, 9,211 new infected in one day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विश्वव्यापी कोरोना महामारी से जूझ रहे महाराष्ट्र में बुधवार को कुल संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई। वहीं, एक दिन में रिकॉर्ड 9,211 नए संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 298 की मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 14,463 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बुधवार को प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 651 हो गई। ऩए संक्रमित सामने आऩे के साथ ही बुधवार को 7,478 संक्रमित स्व्स्थ होकर घर गए। इससे राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,39,755 हो गई है। वहीं, रिकवरी दर 59.84 फीसदी और मृत्युदर 3.61 प्रतिशत है। राज्य में 8,88,623 होम क्वरंटीन और 40,777 संस्थागत क्वरंटीन हैं।

विज्ञापन

मुंबई में 24 घंटे में 60 की गई जान

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीरो सर्वे के माध्यम से संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी और झुग्गी बस्ती के लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में बृद्धि होने का उत्साहजनक नतीजा सामने आया है। जबकि बुधवार को मुंबई में एक दिन में 1109 नए मरीज मिले और 60 लोगों की मौत हो गई। इससे मुंबई में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,11,991 हो गई है और अब तक कुल मौत का आंकड़ा 6247 है और एक्टिव मरीजों की संख्या 20,123 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed