फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nuclear strategic ballistic missile Agni 4 was test fired today morning

उड़ीसा के तट से अग्नि-4 मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण, जानें इसकी खासियत

Sun, 23 Dec 2018 10:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 23 Dec 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Nuclear strategic ballistic missile Agni 4 was test fired today morning
अग्नि 4 मिसाइल

आज सुबह 8.30 बजे परमाणु रणनीतिक बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि- 4 का सफल परीक्षण ओडिशा तट से डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप के एकीकृत परीक्षण रेंज के लांचपैड नंबर- 4 से किया गया है। यह मिसाइल 20 मीटर लंबी, डेढ़ मीटर चौड़ी और 17 टन वजन वाली है। यह अपने साथ एक किलो तक के विस्फोटक ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 3500 से 4000 किलोमीटर की दूरी तक है। स्वदेश निर्मित यह मिसाइल जमीन से जमीन पर प्रहार करने वाली है। इसका पहला सफल परीक्षण 11 दिसंबर, 2010 को किया गया था।

विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने परीक्षण को ‘पूर्ण सफल’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान मिशन के सभी उद्देश्य प्राप्त कर लिए गए। सभी रडार, ट्रैकिंग सिस्टम और रेंज स्टेशनों ने मिसाइल के उड़ान प्रदर्शन पर निगरानी रखी, जिसे एक मोबाइल लॉन्चर से दागा गया। अग्नि-4 मिसाइल का यह सातवां परीक्षण था। इससे पहले भारतीय सेना की सामरिक बल कमान (एसएफसी) द्वारा इसी स्थान से दो जनवरी 2018 को इसका सफल परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


इस मिसाइल को पहले अग्नि-2 के नाम से जाना जाता था मगर अब इसका नाम अग्नि-4 है। रविवार सुबह हुए मिसाइल के परीक्षण के दौरान वहां पर रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) और अंतरिम परीक्षण परिषद (आईटीआर) से जुडे कई वैज्ञानिकों और अधिकारियों का दल मौजूद था। इस मिलाइल में पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं। इसमें द्विचरणीय शस्त्र प्रणाली मौजूद है। यह उड़ान के दौरान आने वाली खामियों को खुद ही ठीक करने और दिशा-निर्देश देने में सक्षम है। आज मिसाइल का सातवां परीक्षण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ओडिशा तट के डॉक्टर अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया गया था। सतह से सतह पर मार करने में सक्षम यह मिसाइल स्वदेश में ही विकसित की गई थी। परमाणु कौशल से लैस इस मिसाइल का सफल परीक्षण सोमवार 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर किया गया। यह मिसाइल का 7वां सफल परीक्षण है। अभी तक ये मिसाइल केवल अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस के ही पास थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed