फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NTPC to use drones for Research and inspection at Thermal power plants

ताप बिजली संयंत्रों में अनुसंधान और निरीक्षण के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगा एनटीपीसी

Fri, 23 Oct 2020 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 23 Oct 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
NTPC to use drones for Research and inspection at Thermal power plants
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

नागरिक विमानन मंत्रालय ने एनटीपीसी को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके तीन विद्युत संयंत्रों में अनुसंधान और पड़ताल गतिविधियों के लिए ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति दी है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए ने सशर्त छूट प्रदान की है।

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि एनटीपीसी मध्यप्रदेश के विंध्याचल सुपर थर्मल बिजली संयंत्र और गाडरवारा सुपर थर्मल बिजली संयंत्र और छत्तीसगढ़ के सीपत थर्मल बिजली संयंत्र में ड्रोन का उपयोग कर सकता है। एनटीपीसी को यह सशर्त छूट 31 दिसंबर तक या डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म के पूर्ण संचालन तक, जो भी पहले हो, दी गई है।
विज्ञापन



हालांकि, मंत्रालय और डीजीसीए की ओर से दी गई सशर्त अनुमति के बाद भी एनटीपीसी को स्थानीय प्रशासन, रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से इसके लिए आवश्यक अनुमति लेनी होगी। एनटीपीसी केवल दूरस्थ प्राइवेट विमान प्रणाली (आरपीएएस) का संचालन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में नागरिक विमानन मंत्रालय के संयुक्त सचिव अंबर दुबे ने कहा, 'एनटीपीसी ड्रोन का उपयोग तीन एनटीपीसी संयंत्रों पर इलाके की मैपिंग, स्टॉकपाइल वॉल्यूमेट्रिक विश्लेषण, हवाई निरीक्षण और अन्य अनुप्रयोगों को करने के लिए करेगा। इससे एनटीपीसी को कम लागत में सटीक और उचित जानकारी मिलेगी।'


संयुक्त सचिव ने आगे कहा कि यह फैसला भारत सरकार के बुनियादी ढांचे, खनन, कृषि और आपदा राहत आदि में औद्योगिक ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा देने के तहत ही लिया गया है। वहीं, इसे लेकर एनटीपीसी को यह भी सुनिश्चित करेगा कि केवल प्रशिक्षित, अनुभवी और योग्य कर्मी ही आरपीएएस का संचालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed