फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ntegrated mobile app will help rail passenger

एक एप से ही रेल यात्रियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

Tue, 11 Jul 2017 04:04 AM IST
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Jul 2017 04:04 AM IST
विज्ञापन
ntegrated mobile app will help rail passenger
Indian Railway

रेल से जुड़ी तमाम तरह की सुविधा अब आपको एक ही एप पर मिल जाएगी। आरक्षित टिकट ही नहीं अनारक्षित टिकट व प्लेटफार्म टिकट भी आप रेलवे की इंटीग्रेटेड मोबाइल एप (आईएमए) से बुक करा सकेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री इस नए एप को 13 जुलाई को लांच करेंगे।  

विज्ञापन

         
रेल यात्रा टिकट के लिए अब आपको लंबी-लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। घर बैठे ही आप आरक्षित व अनारक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। इसके लिए अपने मोबाइल पर एक क्लिक की जरूरत पड़ेगी। इतना ही नहीं मोबाइल एप से आप रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम तो बुक करा ही सकेंगे, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से ट्रेन की स्थिति का भी पता कर सकेंगे।  
विज्ञापन

         
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस एकीकृत एप पर शिकायत करने की भी सुविधा दी जाएगी। रेलवे को मिली शिकायत की ऑनलाइन मॉनीटरिंग भी की जाएगी। खान-पान से संबंधित शिकायत की सुविधा भी इस एप पर मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग सुविधाओं के लिए अभी तक एप था, लेकिन सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (कृस) ने आईएमए को तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस एप से किसी भी रूट पर चलने वाली मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन का टिकट बुक करा सकेंगे। कुछ दिनों बाद इसी एप में एप आधारित टैक्सी, होटल समेत अन्य सुविधा भी मिलने लगेगी।           
  

ताकि ट्रेन खाली ना जाए           

ntegrated mobile app will help rail passenger
Indian Railway

केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्रेनों में खाली रह जाने वाले सीटों की समीक्षा करने का आदेश दिया है। रेलवे बोर्ड के मेंबर ट्रैफिक मोहम्मद जमशेद को निर्देश दिया है कि जिस रूट पर ट्रेन खाली चल रही हो उस ट्रेन में अंतिम क्षणों में जारी किए जाने वाले आरक्षित टिकट पर यात्रियों को डिस्काउंट दिया जाए, ताकि रेलवे को अधिक से अधिक कमाई हो सके और यात्रियों को भी सुविधा मिल सके।           
     
यात्रियों की सुविधा व शिकायत के लिए रेलवे ने संबंधित सभी कर्मचारियों का मोबाइल नंबर कोच में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया है। ऑपरेशन स्वर्ण के तहत राजधानी व शताब्दी ट्रेन में कोच अटेंडेंट, सिक्योरिटी इंचार्ज, बेड रोल इंचार्ज, टीटीई, कैटरिंग सर्विस, सफाई कर्मियों का मोबाइल नंबर प्रत्येक कोच में लिखा रहेगा।

इसका फायदा यह होगा कि यात्री अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारी को फोन कर सकेंगे। सीट से उठकर उन्हें कर्मचारियों को ढूंढने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा यात्रियों को अक्तूबर से राजधानी व शताब्दी ट्रेन में मिलने लगेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed