फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra-palghar-sadak-satyagraha-vivek-tiwari-cjp-protest-activists-hunger-strike-continues

Maharashtra: पालघर में सीजेपी का सड़क सत्याग्रह, कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल जारी; समर्थन में उतरे स्थानीय नेता

Fri, 21 Aug 2026 09:50 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 21 Aug 2026 09:50 AM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़कों की खराब स्थिति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुरू किया गया विरोध प्रदर्शन लगातार आगे बढ़ रहा है। विवेक तिवारी की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन के छठे दिन सीजेपी का दल प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। प्रतिनिधियों ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके प्रति एकजुटता दिखाई।

विज्ञापन
Maharashtra-palghar-sadak-satyagraha-vivek-tiwari-cjp-protest-activists-hunger-strike-continues
प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे स्थानीय नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में खराब सड़कों और पर्याप्त बुनियादी ढांचे की कमी को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के कार्यकर्ता विवेक तिवारी के नेतृत्व में चल रहा ‘सड़क सत्याग्रह’ करीब एक सप्ताह से जारी है। आंदोलन के छठे दिन गुरुवार को सीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताया और उनकी बिगड़ती सेहत का जायजा लिया।
विज्ञापन


विवेक तिवारी ने मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित वसई-विरार क्षेत्र में खराब होती सड़कों और बुनियादी ढांचे की कमी के खिलाफ ‘सड़क सत्याग्रह’ शुरू किया है। कांग्रेस और अन्य दलों के स्थानीय नेताओं ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान में सीजेपी कर रही स्कूलों का दौरा
वहीं, राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के स्कूलों का दौरा करने का विरोध हो रहा है। शुक्रवार की सुबह रामपुरा, कंवरपुरा स्थित प्राथमिक स्कूल का दौरा करने पहुंचे सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों से धक्का-मुक्की कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ''रामपुरा, कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल पिछले कई वर्षों से भैंसों के तबेले में चल रहा है। मैं अभी वही पहुंच रहा हूं। लेकिन हमारी टीम के कुछ साथी जो वहां पहुंचे हुए थे, उनके साथ भाजपा के गुंडे फिर मारपीट पर उतर आए। भाजपा को हमारे बच्चे भैंसों के तबेले में पढ़ते रहे, यह मंजूर है, लेकिन इन स्कूलों को अगर हम ठीक करवाने की कोशिश करें यह मंजूर नहीं है। इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed