{"_id":"62078fecc5616358cf104b1b","slug":"nsui-protests-against-assam-cm-himanta-biswa-sarma-on-deplorable-remark-against-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान पर घमासान: एनएसयूआई ने किया हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बयान पर घमासान: एनएसयूआई ने किया हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
Sat, 12 Feb 2022 04:19 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 12 Feb 2022 04:19 PM IST
सार
असम कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पर अपने विवादित बयानों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हेमंत बिस्व सरमा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से राहुल गांधी के ऊपर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने अपने मुख्यालय पर असम के सीएम के विरोध में नारे लगाएं। छात्रों ने सरमा से इस्तीफे और माफी की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड में एक चुनाव रैली के दौरान असम के सीएम सरमा ने राहुल गांधी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने और कोरोना के टीके के प्रभाव के बारे में बयान देने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी राहुल गांधी से इस बात का सबूत मांगा की वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं? सरमा के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनपर कड़ा निशाना साधा है।
हिमंत बिस्व सरमा के इस बयान की निंदा करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नितिश गौर ने कहा कि असम के सीएम का बयान बहुत आपत्तिजनक है। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि एक उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की ओर से ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती। सरमा को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से तुरंत ही इस्तीफा देना चाहिए। असम कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर अपने विवादित बयानों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।