{"_id":"578028924f1c1bca497f9d16","slug":"nsg-team-will-not-go-to-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाका आतंकी हमले की जांच को बांग्लादेश नहीं जाएगी एनएसजी की टीम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ढाका आतंकी हमले की जांच को बांग्लादेश नहीं जाएगी एनएसजी की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:56 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए एनएसजी की चार सदस्यीय टीम वहां नहीं जाएगी। विदेश मंत्रालय ने मीडिया रिपोर्ट में किए गए इस दावे का खंडन किया है। मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि न तो एनएसजी की टीम बांग्लादेश जाने वाली थी और न ही जाने वाली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी सप्ताह बांग्लादेश में दो आतंकी घटनाएं हुईं। ढाका के एक कैफे में आतंकवादियों ने जहां कई विदेशी लोगों को बंधक बनाकर गला रेत डाला, वहीं ईद के दिन बम धमाके में 4 लोगों की जान चली गई। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि एनएसजी की टीम मौके पर जाकर इन हमलों का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन