फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSG 37th Raising Day Union Minister of State for Home said security forces keep yourself ready for drones and air strikes

एनएसजी का 37वां स्थापना दिवस: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बोले- सुरक्षाबल ड्रोन और हवाई हमलों के लिए खुद को तैयार रखें

Sun, 17 Oct 2021 01:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मानेसर।
एजेंसी, मानेसर। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Oct 2021 01:26 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 37वें स्थापना दिवस समारोह पर अपने संबोधन में  केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा दौर में सुरक्षा चुनौतियों की प्रकृति बदल गई है, जिनसे हमें निपटना होगा।

विज्ञापन
NSG 37th Raising Day Union Minister of State for Home said security forces keep yourself ready for drones and air strikes
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय - फोटो : ANI

विस्तार

देश के सामने बढ़ती और बदलती आतंकी चुनौतियों के मद्देनजर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सुरक्षाबलों को चेताया है। उनका कहना है कि बलों को ड्रोन, हवाई और आतंकी हमलों से निपटने के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 37वें स्थापना दिवस समारोह पर अपने संबोधन में मंत्री ने स्पष्ट किया कि मौजूदा दौर में सुरक्षा चुनौतियों की प्रकृति बदल गई है, जिनसे हमें निपटना होगा।
विज्ञापन


एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, वे देश में किसी भी आतंकवादी गतिविधि को बेअसर करने और शांति बनाने में सक्षम हैं। कमांडो बल ने अपनी क्षमताएं बढ़ाई हैं और वह समय-समय पर चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। जब तक एनएसजी मौजूद है, इस देश की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए प्रदर्शन को देखने के बाद एनएसजी में मेरा विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे राय ने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में स्वतंत्र सुरक्षा नीति बनी है। पाकिस्तान पर परोक्ष प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भारत पर बुरी नजर डालने वालों को सोचना चाहिए कि इसके परिणाम बहुत बुरे होंगे।


शाह ने दी एनएसजी को बधाई
एनएसजी के स्थापना दिवस पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी उसे बधाई दी। उन्होंने कहा, एनएसजी आतंकवाद के सभी पहलुओं से निपटने के लिए एक विश्व स्तरीय प्रशिक्षित बल है और देश को अपने इन सैनिकों पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed