फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval joins online meeting with national security advisors of BRICS countries

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए एनएसए अजीत डोभाल

Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
NSA Ajit Doval joins online meeting with national security advisors of BRICS countries
ब्रिक्स की ऑनलाइन बैठक में अजीत डोभाल - फोटो : ANI

ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आज वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए। सभी देशों के सुरक्षा सलाहकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक दूसरे से जुड़े और चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हुई थी।

विज्ञापन


भारत और चीन के बीच सीमा पर भारी तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके चीनी समकक्षीय यांज जिएची ब्राजील-रूस-भारत-दक्षिण अफ्रीका की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। ब्रिक्स देशों के बीच एनएसए की 10 बैठक रूस की अध्यक्षता में किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। बता दें कि रूस वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की तरफ से आयोजित बहुपक्षीय बैठकों में भारत और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच यह इस महीने की चौथी बैठक थी। इससे पहले, ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग और उसके बाद मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन के दौरान रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच बैठक हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed