ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए एनएसए अजीत डोभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच आज वर्चुअल बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल हुए। सभी देशों के सुरक्षा सलाहकार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक दूसरे से जुड़े और चर्चा की। इससे पहले मंगलवार को रूस में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्यों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक हुई थी।
भारत और चीन के बीच सीमा पर भारी तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके चीनी समकक्षीय यांज जिएची ब्राजील-रूस-भारत-दक्षिण अफ्रीका की वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। ब्रिक्स देशों के बीच एनएसए की 10 बैठक रूस की अध्यक्षता में किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है। बता दें कि रूस वर्तमान में ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।
Delhi: National Security Advisor (NSA) Ajit Doval attends BRICS (Brazil, Russia, India, China, South Africa) meet, via video-conferencing. pic.twitter.com/nPnuM3GzXg
— ANI (@ANI) September 17, 2020
रूस की तरफ से आयोजित बहुपक्षीय बैठकों में भारत और चीन के शीर्ष नेताओं के बीच यह इस महीने की चौथी बैठक थी। इससे पहले, ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की वर्चुअल मीटिंग और उसके बाद मॉस्को में शंघाई सहयोग संगठन के दौरान रक्षा मंत्रियों और विदेश मंत्रियों के बीच बैठक हुई थी।