फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NSA Ajit Doval at the book release on late Gen Bipin Rawat said his demise is a personal loss for the nation

Gen Bipin Rawat: दिवंगत बिपिन रावत के जीवन पर हुआ पुस्तक का विमोचन, डोभाल बोले - उनका जाना देश के लिए क्षति

Thu, 08 Dec 2022 10:56 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 10:56 PM IST
सार

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जाना देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था।

विज्ञापन
NSA Ajit Doval at the book release on late Gen Bipin Rawat said his demise is a personal loss for the nation
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : ANI

विस्तार

पिछले साल आठ दिसंबर को एक हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दिल्ली के आकाश ऑफिसर्स मेस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने मनजीत नेगी की लिखी किताब 'महायोद्धा की महागाथा' का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सेनाध्यक्ष को याद करते हुए कहा कि हमने एक सच्चे देश भक्त को खोया है यह देश की व्यक्तिगत क्षति है। 

विज्ञापन


एनएसए अजीत डोभाल ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का जाना देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था। उनका ध्यान हमेशा इसी रहता था कि भारतीय सेना और राष्ट्र में उसका भविष्य कैसे आकार लेगा। आगे उन्होंने कहा कि 2017 में जब चीनियों के साथ हमारी कठिन स्थिति थी। हम योजना और चर्चा करते थे। जनरल बिपिन रावत दृढ़ थे। जब हमने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे और हम डटे रहेंगे और चीन को पीछे हटने देंगे, तो चीन ने 74-75 दिनों के कठिन समय के बाद अपने पैर पीछे खींच लिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिपिन रावत के जाने के बाद देश ने एक देश-भक्त, दूरदर्शी, सामरिक विचारक और भारतीय सेना ने एक अच्छे जनरल को खोया। इस किताब के विमोचन कार्यक्रम में जनरल रावत की बेटियां भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत पिछले साल 8 दिसंबर को कुन्नूर में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए थे। डोभाल ने कहा, जनरल बिपिन रावत का निधन देश के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत समीकरण था। उनका ध्यान हमेशा भारतीय सेना और भविष्य में देश को कैसे आकार मिलेगा, इस पर केंद्रित रहता था। डोभाल ने कहा, जनरल बिपिन रावत ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर एक महान बलिदान दिया। डोभाल ने कहा, यह एक ऐसा सदमा था जिसकी शायद अपनी प्रतिध्वनि है और वह आज चारों ओर देखा और महसूस किया जा सकता है। वह दूरदर्शी व्यक्ति थे और परिणाम प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। वह एक अत्यधिक पेशेवर व्यक्ति थे। बिपिन रावत की पहली पुण्यतिथि के लिए आयोजित कार्यक्रम में नौसेना के वाइस चीफ एडमिरल एसएन घोरमडे और वायु सेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह भी मौजूद थे।


हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चली गई थी जान
आठ दिसंबर, 2021 को जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान चली गई थी। दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों में उनके रक्षा सलाहकार ब्रिगेडियर लखबिंदर सिंह लिद्दर, स्टाफ ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, विंग कमांडर पीएस चौहान, स्क्वाड्रन लीडर के सिंह, जेडब्ल्यूओ दास, जूनियर वारंट अधिकारी प्रदीप ए, हवलदार सतपाल, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार और लांस नायक साईं तेजा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed