{"_id":"5b653d654f1c1b75568b5291","slug":"nrc-conflict-india-is-not-a-hospice-said-cm-raman-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरसी पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भारत कोई धर्मशाला नहीं जहां विदेशी घुसपैठ करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एनआरसी पर बोले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भारत कोई धर्मशाला नहीं जहां विदेशी घुसपैठ करेंगे
रायपुर, भाषा
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि असम के लिए इस मुद्दे को प्रचारित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां विदेशी घुसपैठ करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार को दुर्ग जिले में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'इस मुद्दे को उछाले जाने की कोई जरूरत नहीं है। क्या यह देश कोई धर्मशाला है जहां विदेशी घुसपैठ करते रहेंगे।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा,'कोई भी यहां आता है और रहना शुरू कर देता है। उन्हें बाहर किया जाना चाहिए और इस उद्देश्य के लिए इस तरह के लोगों को (असम में) चिन्हित किया गया है।'
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, 'इन 40 लाख लोगों को (जिन्हें एनआरसी से बाहर रखा गया है) जो बाहर से आये है, उन्हें या तो अपनी राष्ट्रीयता साबित करनी चाहिए या फिर वहीं चले जाना चाहिए जहां से वे आये हैं।'