स्टेंट के नाम पर दिल के मरीजों को लूटने वालों को सरकार का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने स्टेंट्स के मामले में मनमानी करने के चलते अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि एनपीपीए के पास करीब 24 शिकायतें आईं। इसी पर कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया गया है।
एएनआई की खबर के मुताबिक एनपीपीए ने अपनी वेबसाइट पर इन अस्पतालों के नाम अपलोड कर दिए हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने दिल के मरीजों को बड़ी खुशखबरी देते हुए स्टेंट की कीमतों में 85 फीसदी की कटौती कर दी थी।
ऐसे में इस तरह की घटना सामने आने से सरकार के वादों खोखले होते दिख रहे हैं। बता दें कि सरकार ने मेटल और ड्रग इल्यूट दोनों प्रकार के स्टेंट में कमी की है जिससे अब ऐसे मरीजों को स्टेंट बदलवाने में ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा।
National Pharmaceutical Pricing Authority(NPPA) got a total of 24 complaints of overcharging on stents; 9 hospitals issued show cause notice pic.twitter.com/hzalw4RkvP
— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
7260 रुपये में मिलेगा मेटल स्टेंट
केंद्र सरकार की तरफ से इनके दाम तय करने वाली संस्था एनपीपीए ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया। नोटिफिकेशन जारी करते हुए एनपीपीए ने कहा कि सरकार ने यह फैसला जनता के हित में लिया गया है। अभी देश में स्टेंट की कीमत 25 हजार रुपये से लेकर के 2 लाख रुपये के बीच में है।
अस्पताल इसके लिए मरीज के परिजनों से काफी पैसा वसूलते हैं, जो बाईपास सर्जरी कराने के लिए आते हैं। कई अस्पताल इसमें 654 फीसदी का मार्जिन लेकर के चलते हैं। एनपीपीए ने कहा कि सप्लाई चेन में अलग-अलग स्टेज पर स्टेंट की कीमत को अनैतिक तरीके से बढ़ाया जा रहा है जिससे मरीजों को भारी आर्थिक नुकसान होता है।