{"_id":"61773980d87f393e30552f0f","slug":"nppa-fixes-price-caps-for-12-anti-diabetic-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: डायबिटीज की 12 दवाएं सस्ती, अधिकतम कीमत तय, डेढ़ रुपये में मिलेगी एक गोली
Tue, 26 Oct 2021 04:40 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 26 Oct 2021 04:40 AM IST
सार
एनपीपीए ने एक ट्वीट कर बताया कि हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी है। 500 एमजी मेटफॉर्मिन इमीडिएट रिलीज टैबलेट की कीमत प्रति टैबलेट 1.51 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
डायबिटीज की दवा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के दवा मूल्य नियामक एनपीपीए ने सोमवार को डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 जेनेरिक दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी। इन दवाओं में ग्लिमेपाइराइड टैबलेट, ग्लूकोज की सुई और इंसुलिन सॉल्यूशन शामिल हैं।
विज्ञापन
एनपीपीए ने एक ट्वीट कर बताया, हर भारतीय डायबिटीज जैसी बीमारी का सस्ता इलाज पा सके, इसके लिए एनपीपीए ने डायबिटीज के इलाज में काम आने वाली 12 दवाओं की अधिकतम कीमत तय कर दी है। इसके तहत ग्लिमेपाइराइड एक एमजी की एक टैबलेट की अधिकतम खुदरा कीमत अब 3.6 रुपये होगी जबकि दो एमजी वाले एक टैबलेट की कीमत 5.72 रुपये होगी।
विज्ञापन
25 प्रतिशत स्ट्रेंथ वाले एक एमएल ग्लूकोज इंजेक्शन की कीमत 17 पैसे, जबकि 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के एक एमएल इंसुलिन (घुलनशील) इंजेक्शन की कीमत 15.09 रुपये तय की गई है। इसी प्रकार 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ वाले एर एमएल इंटरमीडिएट एक्टिंग (एनपीएच) सॉल्यूशन इंसुलिन इंजेक्शन की कीमत भी 15.09 रुपये तय की गई है। 40 आईयू/एमएल स्ट्रेंथ के 30:70 प्रीमिक्स इंसुलिन इंजेक्शन की भी प्रति इंजेक्शन यही कीमत तय की गई है।
विज्ञापन
एनपीपीए ने कहा कि 500 एमजी मेटफॉर्मिन इमीडिएट रिलीज टैबलेट की कीमत प्रति टैबलेट 1.51 रुपये जबकि 750 एमजी वाले टैबलेट की कीमत 3.05 रुपये और एक ग्राम स्ट्रेंथ वाले मेटफॉर्मिन टैबलेट की अधिकतम कीमत 3.61 रुपये रखी गई है। मेटफॉर्मिन कंट्रोल रिलीज एक ग्राम वाले प्रति टैबलेट का अधिकतम मूल्य 3.66 रुपये है जबकि इसके 750 एमजी और 500 एमजी वाली टैबलेटों की कीमत क्रमश: 2.40 रुपये और 1.92 रुपये प्रति टैबलेट है।