फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now you can save fourty hours to reached Bangalore via flight

प्रयागराज से बंगलूरू के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, 40 घंटे की होगी बचत

Fri, 16 Nov 2018 06:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Fri, 16 Nov 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
Now you can save fourty hours to reached Bangalore via flight
प्रयागराज से बंगलूरू के लिए शुरू हुई हवाई सेवा को लेकर स्थानीय यात्रियों में बृहस्पतिवार को खासा उत्साह देखने को मिला। अधिकांश यात्रियों का यही कहना था कि अब गार्डन सिटी वे दो दिन में नहीं बल्कि महज ढाई घंटे  में ही पहुंच जाएंगे। उधर बंगलूरू से शाम पौने चार बजे आई फ्लाइट से उतरे मुसाफिरों का बम्हरौली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां हर एक यात्री को गुलाब का फूल देने के साथ ही लड्डू खिलाया गया।
विज्ञापन


 

यात्री बोले महज ढाई घंटे में हो गया प्रयागराज का सफर
बंगलूरू से प्रयागराज आए रोहित, रितिका, रिद्धिमा ने बताया कि इस फ्लाइट से शुरू होने जाने से उनके दो दिन के सफर की बचत हुई। एयरपोर्ट पर जो स्वागत किया गया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इंडिगो की  फ्लाइट से अपनी बेटी शौर्या सिंह के साथ प्रयागराज पहुंचे भाजपा नेता सुबोध सिंह ने कहा कि अभी तक संघमित्रा एक्सप्रेस से यह दूरी 42.20 घंटे में होती थी जो आज महज 2.30 घंटे में ही हो गई है। उधर प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाले यात्रियों में खासी बेताबी दिखी। कौशाम्बी के सौरभ, हर्षिता, सिविल लाइंस की वैशाली और जार्जटाउन की प्रीति मिश्रा ने कहा कि कुंभ मेले के पूर्व शहरवासियों को बड़ा तोहफा मिला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर यात्री को गुलाब का फूल देकर और लड्डू खिलाकर किया स्वागत
बंगलूरू के अलावा दक्षिण भारत के अन्य राज्यों के लिए भी फ्लाइट शुरू होनी चाहिए। बृहस्पतिवार को कनेक्टिंग फ्लाइट के भी तमाम मुसाफिर रहे। पटना के समीर सिंह, आकांक्षा, आनंद आदि यात्री जेट एयरवेज की पटना-प्रयागराज फ्लाइट से यहां पहुंचे जो शाम को बंगलूरू के लिए रवाना हुए। आईटीआई नैनी से रिटायर हुए बैहराना निवासी प्रेम कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह अभी तक वाराणसी से बंगलूरू के लिए फ्लाइट पकड़ते थे, लेकिन आरसीएस स्कीम के तहत अब प्रयागराज से उन्हें यह सुविधा मिलनी शुरू हो गई। प्रेम कुमार के मुताबिक उन्होंने 3620 रुपये में अपना टिकट बुक करवाया था। 

 
विज्ञापन

विशाखापट्टनम के अपना अयप्पा को मिला पहला बोर्डिंग पास
इंडिगो की प्रयागराज-बंगलूरू हवाई सेवा का पहला बोर्डिंग पास विशाखापट्नम के अपना अयप्पा को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दिया। अयप्पा के साथ इंडिगो कर्मियों ने फोटो खिंचवाने के साथ सेल्फी भी ली। एक निजी कंपनी में कार्यरत अयप्पा ने बताया कि वह स्मार्ट सिटी  प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं। इस वजह से उन्हें प्रयागराज आना पड़ता है। बताया कि प्रयागराज से वह बंगलूरू जाएंगे। वहां से देर शाम एक दूसरी फ्लाइट से विशाखापट्नम पहुंचेंगे। बंगलूरू की सेवा शुरू होने से अब काफी समय की बचत होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed