{"_id":"6508230833deffb559086b03","slug":"now-visitors-will-be-able-to-see-not-one-but-two-parliaments-together-know-what-will-happen-in-old-building-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद का विशेष सत्र: अब एक नहीं दो संसद का एक साथ दीदार कर सकेंगे विजिटर्स, जानें क्या होगा पुरानी बिल्डिंग में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद का विशेष सत्र: अब एक नहीं दो संसद का एक साथ दीदार कर सकेंगे विजिटर्स, जानें क्या होगा पुरानी बिल्डिंग में
Mon, 18 Sep 2023 03:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 18 Sep 2023 03:44 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
संसद भवन
- फोटो :
सोशल मीडिया
विस्तार
पुरानी संसद में सोमवार को संसद की कार्यवाही का आखिरी दिन है। मंगलवार यानी 19 सितंबर से संसद की कार्यवाही नई संसद भवन में होगी। पीएम मोदी ने पुराने भवन में 50 मिनट की अपनी आखिरी स्पीच दी। इसी बीच सवाल उठा रहा है कि पुराने संसद भवन का क्या किया जाएगा। 18 जनवरी, 1927 को पुरानी संसद बिल्डिंग बनकर तैयार हुई और 18 सितंबर, 2023 को इसकी विदाई है।
दरअसल, 96 सालों में पुरानी संसद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच भीषण बहसों, जोरदार हंगामों, सांसदों के भाषणों, ऐतिहासिक कानून और विधेयकों के पारित होने की गवाह रही है। इसके साथ देशवासियों का भी एक भावनात्मक जुड़ाव रहा है। हालांकि, अब जगह और सुविधाओं की कमी और टेक्नोलॉजी के बढ़ते दौर के चलते खामियों को देखते हुए सरकार ने नई पार्लियामेंट बिल्डिंग तैयार की है। 64,500 वर्ग मीटर क्षेत्र में तैयार किया गया नया संसद भवन सभी तकनीकी सुविधाओं से लैस है और दोनों सदनों की कैपेसिटी भी बढ़ा दी गई है।
संसद भवन से जुड़े अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया कि,मंगलवार से सदन की कार्यवाही नई संसद भवन में शुरू हो जाएगी। लेकिन पुराने संसद भवन में अभी भी सचिवालय का स्टाफ काम करता रहेगा। कुछ दिनों बाद संबंधित स्टाफ नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बाकी अन्य विभाग पुरानी बिल्डिंग से ही चलेगे।
अफसरों ने कहा कि, पुराने संसद भवन को संरक्षित कर रखा जाएगा। क्योंकि यह देश की पुरातात्विक संपत्ति है। आने वाले दिनों में भवन की मरम्मत काम पूरा इसे संग्रहालय में तब्दील कर दिया जाएगा। विजिटर्स इस म्यूजियम में आ सकेंगे और जहां पर फिलहाल संसद की कार्यवाही होती है, वहां और चैंबर में भी वह बैठ सकेंगे। आने वाले दिनों में एक हिस्से को म्यूजियम बना कर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। विजिटर्स को अब पुराने भवन के साथ नई संसद को देखने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा संसद भवन से जुड़े कार्यक्रमों के लिए पुराने भवन के सेंट्रल हॉल का उपयोग किया जाता रहेगा।