Rajasthan: 'मिशन-25' के लिए भाजपा ने की ये तैयारी, क्यों राहुल-सोनिया से पहले पहुंच रहे शाह और मोदी?
भाजपा की तरफ से चुनावी आगाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। मोदी की कोटपूतली में दो अप्रैल को जनसभा प्रस्तावित है। जबकि छह अप्रैल को कांग्रेस की एक बड़ी चुनावी सभा जयपुर में होने जा रही है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजस्थान में अब दिग्गज नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। भाजपा की तरफ से चुनावी आगाज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। मोदी की कोटपूतली में दो अप्रैल को जनसभा प्रस्तावित है। जबकि छह अप्रैल को कांग्रेस की एक बड़ी चुनावी सभा जयपुर में होने जा रही है। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, शाह के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत 31 मार्च को जयपुर से होगी। वे दोपहर में जयपुर, धौलपुर, नागौर, दौसा, चूरू, झुंझुनूं, और करौली लोकसभा क्षेत्र के कोर कमेटियों की बैठक में शामिल होंगे। शाम चार बजे सीकर में रोड शो करेंगे। यहां पर उनकी सभा भी प्रस्तावित है। वहीं एक अप्रैल को उनका चुरू लोकसभा का कार्यक्रम भी बन सकता है। हालांकि अभी तक कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
शाह के दौरे के बाद दो अप्रैल को जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट पर कोटपूतली में पीएम मोदी की जनसभा आयोजित होगी। पीएम मोदी की सभा को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी की राजस्थान में यह पहली जनसभा होगी। इससे पहले विधानसभा चुनावों में मोदी ने राजस्थान में कई जनसभाओं को संबोधित किया था। उनकी अंतिम जनसभा राजस्थान में 23 नवंबर 2023 को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राजसमंद के देवगढ़ में हुई थी।
जबकि आगामी छह अप्रैल को कांग्रेस की एक बड़ी चुनावी सभा जयपुर में होने जा रही है। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे। चारों नेता जयपुर में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। जयपुर की इस चुनावी सभा में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र भी जारी करेगी।
प्रदेश में दो चरणों में होंगे चुनाव
राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। इसमें पहले 19 अप्रैल को 12 सीटों पर और 26 अप्रैल को 13 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। राजस्थान में 25 सीटों पर भाजपा जीत का दावा कर रही है। वहीं, कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में जीत का खाता खोलने की उम्मीद के साथ उतरने वाली है। भाजपा 2024 में फिर से मिशन 25 के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरी है।
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 25 सीटों पर कब्जा था। जबकि 2019 के चुनाव में भाजपा ने 24 सीटें जीती थीं। एक सीट पर हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल को जीत मिली थी। बेनीवाल लोकसभा चुनाव जीते थे। उस वक्त बेनीवाल एनडीए का हिस्सा थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में बेनीवाल की पार्टी I.N.D.I गठबंधन का हिस्सा है। इन चुनावों में बेनीवाल फिर से नागौर सीट से उम्मीदवार हैं, जबकि उनके सामने भाजपा की ज्योति मिर्धा हैं। मिर्धा पहले कांग्रेस में थीं। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई हैं।