फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Now the demand for ban fireworks all over the country

अब पूरे देश में पटाखों पर रोक की मांग, तीन बच्चों ने दायर की याचिका

Sat, 28 Oct 2017 07:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 07:08 AM IST
विज्ञापन
Now the demand for ban fireworks all over the country
पटाखे बैन - फोटो : FILE PHOTO
दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पूरे देश में पटाखों की बिक्री और चलाने पर पाबंदी लगाने की गुहार की गई है। याचिका अर्जुन गोपाल सहित तीन बच्चों की ओर से दायर की गई है। 
विज्ञापन


याचिका में कहा गया कि यह देखते हुए कि दिल्ली और एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक होने के बावजूद पटाखा विक्रेताओं ने चोरी छिपे पटाखों की बिक्री की। साथ ही दीवाली पर देर रात पटाखे चलाने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


याचिका में मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूरे देश में पटाखों चलाने और बिक्री पर रोक लगाने की गुहार की गई है। याचिका में कहा गया कि चेन्नई में पटाखों की वजह से भारी वायु प्रदूषण हो गया था। हवाई जहाज की आवाजाही तक प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि एक नवंबर के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक जारी रहनी चाहिए। शादी का सीजन शुरू होने वाला है। साथ ही क्रिसमस और नववर्ष भी हैं। ऐसे में पटाखों की भारी मांग होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed